राशिफल

Monthly Rashifal February 2023: इन राशियों के लिए चुनौती, इनकी सफलता को लगेंगे पंख

साल का दूसरा महीना कई राशियों का भाग्योदय कराने वाला है। इस महीने में प्रमुख रूप से तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है (नेप्चून को मिलाने पर चार)। इसका राशियों (Monthly Rashifal February 2023) पर क्या असर पड़ेगा, यह जानने के लिए पढ़ें मासिक राशिफल फरवरी 2023 (Monthly Horoscope February 2023) ।

Jan 30, 2023 / 03:38 pm

Pravin Pandey

मासिक राशिफल

तुलाः Saptahik Rashifal के अनुसार इस राशि के जातक के लिए फरवरी महीना अनुकूल है, हालांकि सेहत से जुड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी की शुरुआत में ही सुख संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। पहले किसी योजना में निवेश किया है तो इस महीने लाभ मिल सकता है। नौकरी में उन्नति के योग हैं, व्यापार में विस्तार का भी समय है।
इस दिशा में की गई यात्राएं भी सुखद रहेंगी। भूमि भवन को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो सुलझा पाएंगे। रोजगार की तलाश में हैं तो फरवरी के बीच में सफलता मिलेगी। करियर कारोबार के लिए यह समय शुभ है। पैतृक संपत्ति की बाधा दूर होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए मेहनत करना होगा, लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग रहेगी।

वृश्चिकः इस राशि के जातक के लिए फरवरी महीना चुनौतियों भरा है, जीवन से जुड़े फैसलों को सोच समझकर करना होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए। दूसरे सप्ताह में करियर और कारोबार को लेकर कुछ परेशानियां रह सकती हैं। माह के मध्य में परिवार से जुड़ी परेशानी चिंतित करेगी, परिवार के बुजुर्ग की सेहत अधिक चिंता का कारण बनेगी। माह का उत्तरार्ध करियर कारोबार के लिए अनुकूल होगा। इस समय किसी पुरानी बीमारी से भी उबर जाएंगे।
धनुः Saptahik Rashifal के अनुसार इस राशि के जातक के लिए फरवरी महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस महीने करियर और कारोबार में उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। स्वजनों का सहयोग प्राप्त होगा। शुरुआत से ही धन प्रबंधन करना पड़ेगा, नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से बनाकर चलना चाहिए। छोटी मोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। अपने काम में शतप्रतिशत देने का प्रयास करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
माह के मध्य में ऐसे लोगों से सतर्क रहें जो मुंहदेखी करते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मार्केट में फंसे पैसे निकालने में कठिनाई आएगी। कंपटीटर से कड़ा मुकाबला होगा। इस माह का आखिरी समय आपके अनुकूल होगा। व्यक्ति विशेष की मदद से मनचाहा लक्ष्य हासिल करेंगे। प्रेम संबंध ठीक रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope February 2023: जान लें कैसा रहेगा आपके लिए फरवरी, इनकी चमकेगी किस्मत

मकरः इस राशि के जातक को फरवरी महीने में अति से बचना चाहिए। सेहत और संबंध दोनों का ही ध्यान रखना होगा। माह की शुरुआत में ही घर के किसी सदस्य से वाद विवाद हो सकता है। प्रेम और विवाहित संबंध में मजबूती के लिए पार्टनर को तवज्जो देना होगा। फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में यात्रा का योग है। माह के मध्य में बड़े लाभ की गुंजाइश है। व्यवसाय से जुड़े हैं तो तेजी का लाभ मिलेगा, फंसा पैसा मिल जाएगा। कारोबार बढ़ाने का प्रयास सफल होगा, पैतृक संपत्ति की बाधा दूर हो जाएगी। माह के उत्तरार्ध में बड़ी सफलता से सम्मान बढ़ेगा।
कुंभः इस राशि के लिए माह की शुरुआत ही चुनौतीपूर्ण बन सकती है। घर बाहर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत भी नासाज रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य हासिल करने में अतिरिक्त प्रयास की जरूरत होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस महीने मंदी का सामना करना पड़ सकता है। माह के मध्य में स्वजनों से तकरार हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। माह के अंत में काम में सफलता के लिए मिलकर काम करें। सुख सुविधा से जुड़ी चीज का क्रय कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ तकरार और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीनः मीन राशि के लिए फरवरी का महीना शुभ फल देने वाला है। इस समय हर क्षेत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे। ऐसे व्यक्ति जो रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं इस महीने उन्हें सफलता मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को पहले सप्ताह में बड़ा लाभ मिल सकता है। बाजार में साख बढ़ेगी, कारोबार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिलेगी।
प्रतियोगी परीक्षा में जुटे लोगों को माह के मध्य में सफलता मिल सकती है। संतान से जुड़ी उपलब्धि सम्मान बढ़ाएगी। नौकरी में बदलाव और प्रोन्नति की सोच रहे हैं तो योजना सफल होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्त्रोत बनेंगे। सुख सुविधा से जुड़ी चीजों पर खर्च बढ़ेगा। लंबी यात्रा का योग है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह महीना शुभ है।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Monthly Rashifal February 2023: इन राशियों के लिए चुनौती, इनकी सफलता को लगेंगे पंख

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.