वृषः इस राशि के जातक के लिए फरवरी का महीना मिलाजुला रहेगा। माह की शुरुआत में कुछ चिंता रहेगी, संतान संबंधी कुछ चिंता रह सकती है। अचानक आने वाले खर्च चिंता का कारण बन सकते हैं। माह के मध्य तक चीजें अनुकूल होती जाएंगी। दूसरे सप्ताह में कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। हालांकि सीनियर, जूनियर से कम सहयोग मिलेगा। किसी दूसरे के भरोसे काम न छोड़ें। लेनदेन में सावधानी बरतें। माह का उत्तरार्ध शुभता लिए हुए है, प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह समय शुभ है। लव लाइफ भी अच्छी बीतेगी।