scriptOctober 2022 Monthly Horoscope: त्योहारों से भरे अक्टूबर के महीने में इन राशि वालों की होगी चांदी ही चांदी, पढ़ें अपना मासिक राशिफल | October 2022 monthly horoscope October masik rashifal for all zodiac signs | Patrika News
राशिफल

October 2022 Monthly Horoscope: त्योहारों से भरे अक्टूबर के महीने में इन राशि वालों की होगी चांदी ही चांदी, पढ़ें अपना मासिक राशिफल

October 2022 Masik Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर महीने ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों वाले लोगों के जीवन पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं इस साल 2022 में अक्टूबर का महीना सभी राशि वालों के लिए कैसा होगा…

नई दिल्लीOct 06, 2022 / 08:34 am

Tanya Paliwal

october 2022 monthly horoscope, october 2022 horoscope, masik rashifal october 2022, masik rashifal in hindi 2022, october ka rashifal 2022, october mahine ka rashifal 2022, अक्टूबर 2022 मासिक राशिफल, मासिक राशिफल,

October 2022 Monthly Horoscope: त्योहारों से भरे अक्टूबर के महीने में इन राशि वालों की होगी चांदी ही चांदी, पढ़ें अपना मासिक राशिफल

अक्टूबर मासिक राशिफल 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह नक्षत्रों की बदलती चाल के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। मासिक राशिफल में आप जानेंगे सभी 12 राशि वालों के करियर, शिक्षा, आर्थिक, वैवाहिक जीवन, व्यापार, नौकरी से जुड़ी जानकारी। ज्योतिष अनुसार सितंबर माह में शुक्र, मंगल, गुरु, सूर्य तथा बुध ग्रह का गोचर होगा। तो आइए जानते हैं अक्टूबर 2022 का महीना मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि: अक्टूबर महीने की शुरुआत में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखता होगा अन्यथा कई लोगों से मनमुटाव हो सकता है। करियर के क्षेत्र में थोड़ी समस्या आने के बाद मनचाही सफलता मिलेगी। मित्र की मदद के लिए तैयार रहेंगे। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतनी होगी। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को जांच-परख कर आगे बढ़ना होगा। परिवार वालों के साथ संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास करें। जोखिम भरे निवेश करने से बचें।

वृष राशि: वृष राशि के लोगों के लिए अक्टूबर महीने की शुरुआत खुशनुमा होगी। कारोबार में प्रगति मिलेगी। जीवन में लंबे समय से चल रही समस्याओं का भी अंत होगा। भूमि और भवन के कार्यों में सफलता मिलेगी। महीने के दूसरे सप्ताह में विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन भटक सकता है। सेहत का ख्याल रखें। महीने के बीच में कारोबार वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेमी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मिथुन राशि: इस माह में आपको वाहन अथवा भूमि का सुख मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी तालमेल बढ़ेगा। इस महीने के दूसरे सप्ताह में आपका परिजनों के साथ कहीं घूमने का कारण बन सकता है। कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। सेहत का खास ख्याल रखें। अक्टूबर का महीना आपके लिए थोड़ा संवेदनशील रहेगा। खान-पान का ख्याल रखें।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए अक्टूबर महीने का पहला सप्ताह काफी लाभदायक साबित होने वाला है। कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। अपनी बुद्धि के बल पर कार्यों को संभाल लेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। महीने के बीच में अचानक कुछ बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अधिक धन खर्च करने से बचें, नहीं तो उधार लेना पड़ सकता है। मौसम परिवर्तन की वजह से सेहत खराब हो सकती है। इस माह आपको प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों को अक्टूबर के महीने में कई शुभ समाचार मिलेंगे। किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कारोबार से जुड़ी यात्राएं सफल होंगी। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में होंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। महीने के उत्तरार्ध में जोश में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को अक्टूबर के महीने में मिलेजुल परिणाम मिलेंगे। मौसमी बीमारी के चलते शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान का ख्याल रखें। यात्रा सुखद होगी। महीने के दूसरे सप्ताह में कारोबार में काम से कहीं आसपास या दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जमीन या घर खरीदने की सोच रहे हैं तो महीने के बीच में यह इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि के लोगों को महीने के उत्तरार्ध में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा तभी मनचाहा लाभ प्राप्त होगा।



तुला राशि: तुला राशि के लोगों के लिए अक्टूबर का महीना पिछले समय के मुकाबले अधिक लाभदायक साबित होगा। महीने की शुरूआत में मनचाहे काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आय के साधन प्राप्त होंगे। महीने के अंत तक आते-आते काम की गति धीमी हो सकती है। किसी भी विवाद में ना पड़ें। माह के अंत में आप पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है। जिसके कारण थकान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ तालमेल बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक राशि: आपके लिए अक्टूबर महीने का आरंभ शुभ होगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। व्यापारियों को अचानक से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। पहले से किया हुआ निवेश वर्तमान में लाभदायक साबित होगा। महीने के बीच में किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों को शादी से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। माह के अंत तक आते-आते स्वभाव में उग्रता महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव की सोच रहे हैं तो घरवालों से सलाह अवश्य ले लें। प्रेमी के साथ थोड़ी नोकझोंक हो सकती है।

धनु राशि: धनु राशि के लोगों के लिए अक्टूबर के महीने में जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से बड़े प्रोजेक्ट के ऊपर काम करने का अवसर मिलेगा व्यवसाय से जुड़ी यात्रा संभव है अपनी सेहत और खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी महीने के बीच में दफ्तर में सहयोगियों की मदद से लक्ष्य प्राप्त करेंगे नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए अक्टूबर महीने की शुरूआत थोड़ी परेशानी भरी हो सकती है। कारोबार से जुड़ी यात्रा के चलते शारीरिक थकान महसूस करेंगे। घर में किसी व्यक्ति की सदस्य खराब हो सकती है। गृहस्थी से संबंधित कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। माह के बीच में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। माह के अंत तक आपको कार्यों में थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए यह माह बहुत शुभ रहेगा। विवाह के सपने संजोने वाले लोगों को खुशखबरी मिलने के योग बनते नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को महीने की शुरूआत में कुछ व्यापारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को सावधान रहना होगा। लेन-देन और निवेश के दौरान सतर्क रहें। बुद्धि और विवेक से निर्णय लें। संतान से जुड़ी कोई दिक्कत सामने आ सकती है। जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें। उनकी भावनाओं को समझें। अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

मीन राशि: मीन राशि के लोगों को अक्टूबर के महीने में कई शुभ परिणाम मिलेंगे। मन मुताबिक कार्य पूरे होंगे। लंबे समय से अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। थोक के व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। विदेशी कारोबार से जुड़े लोग मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। घर की मरम्मत के कार्यों में धन खर्च हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। महीने के उत्तरार्ध में कारोबार से जुड़ी कोई अड़चन आ सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

यह भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2022 Day 4: आज नवरात्रि के चौथे दिन भक्त करेंगे मां कुष्मांडा की आराधना, नोट कर लें पूजा विधि, मंत्र और आरती

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / October 2022 Monthly Horoscope: त्योहारों से भरे अक्टूबर के महीने में इन राशि वालों की होगी चांदी ही चांदी, पढ़ें अपना मासिक राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो