scriptRashifal 03 December: मंगलवार को इन राशियों के बिगड़े काम बनाएंगे हनुमान और आपका? | Rashifal 03 December 2019: daily horoscope Aaj Ka Rashifal | Patrika News
राशिफल

Rashifal 03 December: मंगलवार को इन राशियों के बिगड़े काम बनाएंगे हनुमान और आपका?

मंगलवार को इन राशियों के बिगड़े काम बनाएंगे हनुमान और आपका?

भोपालDec 02, 2019 / 05:31 pm

Devendra Kashyap

ज्योतिषाचार्य पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries horoscope Today: यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक कार्य सिद्धि होगी। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन खर्च बढ़ेगा। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है। आज पहनावे में सफेद रंग का प्रयोग करें।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोग ख्याती प्राप्त करेंगे।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ाएंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा। आकस्मात धन मिलेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी। नए मित्र बनेंगे।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: विचारों में सकारात्मकता लाएं। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हित चिंतक रहेंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। यात्रा संभव है।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: बुद्धि विवेक से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की तरक्की से खुश होंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। सामाजिक लोगों के व्यवहार के कारण आप क्रोधित होंगे। वाहन का प्रयोग संभल कर करें।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें। कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: कार्य में सफलता होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा संभव है। यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी। किसी बड़े निवेश की आशंका है। दोस्तों के साथ संबंध कमजोर होंगे।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: दिन महत्वपूर्ण है। कई आवश्यक अनुबंध होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग है। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। शनि ग्रह की अनुकूलता के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। बहनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। नौकरी में पदोन्नति के योग है। परिवार से प्रशंसा मिलेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। श्री हनुमान जी को सिंदूर अर्पण करें।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। आज श्री हनुमान जी को गाय के घी का दीपक जरूर लगाएं।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 03 December: मंगलवार को इन राशियों के बिगड़े काम बनाएंगे हनुमान और आपका?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो