scriptRashifal 13 December: शुक्रवार को इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी और आपको? | Rashifal 13 December 2019: daily horoscope Aaj Ka Rashifal | Patrika News
राशिफल

Rashifal 13 December: शुक्रवार को इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी और आपको?

शुक्रवार को इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी और आपको?

भोपालDec 12, 2019 / 06:06 pm

Devendra Kashyap

Aaj Ka Rashifal In Video: चमकने वाली है इन 3 राशि वालों की किस्मत, जानें अपने सितारे
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries horoscope Today: लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यदा घमंड से नुकसान आपका ही है।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: क्या करूं, क्या न करूं। इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है, काम ज्यदा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: जो करना चाहिये वो करिये। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार है। पूराने निवेश से लाभ होगा।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं। पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है। दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है। कर्म करें और अपने आपको कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रुपरेखा बनेगी।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है। पर उनकी जिद्द जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नोकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: धन कोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 13 December: शुक्रवार को इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी और आपको?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो