scriptकन्या राशिफल 2020: व्यवसाय और आर्थिक पक्ष को साधने वाला रहेगा वर्ष 2020 | Rashifal 2020: predictions report for Virgo Horoscope | Patrika News
राशिफल

कन्या राशिफल 2020: व्यवसाय और आर्थिक पक्ष को साधने वाला रहेगा वर्ष 2020

Virgo Horoscope: व्यवसाय और आर्थिक पक्ष को साधने वाला रहेगा वर्ष 2020

Dec 29, 2019 / 01:18 pm

Devendra Kashyap

Virgo Horoscope
राशिफल 2020 ( rashifal 2020 ) के अनुसार क्या कहती है सितारों की चाल? क्या आपको मिलेगी सफलता या अभी करना होगा इंतजार। यह सब कुछ जानने के लिए कन्या राशि वाले पढ़ें पंडित अमर अभिमन्यु डब्बावाला की भविष्यवाणी 2020
ये भी पढ़ें- सिंह राशिफल 2020: चुनौतियों को सरलता से निबटाने वाला होगा नया साल


जनवरी से मार्च

जनवरी में पुरानी उधारी मिलने का समय है। इसके लिए प्रयास कर सकते हैं। नए लोगों से व्यावसायिक सम्बन्धों का कालखण्ड रहेगा। इसमें आर्थिक पक्ष उत्तम होगा। फरवरी में आंतरिक समस्याओं से निजात मिलेगी। पारिवारिक अस्थिरता समाप्त होगी। मन की चिंता दूर होगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। मार्च में स्वयं को अपडेट करने का उद्देश्य खोजेंगे। कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। अतिरिक्त व्यापार पर चर्चा होगी।

अप्रैल से जून

अप्रैल में नई रिस्क उठाने का मन बनेगा। व्यवस्थित योजना आकार लेने लगेगी। समर्पण का भाव जागृत करते हुए बढ़ना होगा। मई में कमजोरियों को दूर करते हुए समायोजन का प्रयास करें। कार्य प्रणाली पर भी चिन्तन मनन होगा। सफलता के लिए शर्त तय करें। जून में शनि ग्रह की शुभ दृष्टि लाभकारी साबित होगी। अन्य ग्रहों का भी सहयोग कार्य की सफलता के रूप में दिखाई देगा।

जुलाई से सितम्बर

जुलाई में सन्तान पक्ष की और से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में समन्वय स्थापित करने का प्रयास करेंगे। अगस्त में विशिष्ट कार्यशैली अलग पहचान देगी। अन्यत्र स्थानों पर भी इकाइयों के गठन का मानस बनेगा। सितम्बर में पुन: परिवर्तन करते हुए उम्र के श्रेष्ठ मोड़ पर जीवन जीने का नया प्रभाव अनुभव होगा। यात्राएं सुखद रहेंगी।

अक्टूबर से दिसम्बर

अक्टूबर में त्योहारी व्यस्तता समय के मांग से उलझाए रखेंगी। अपनों के दृष्टिकोण में अनियमितता दिखाई देगी। सरलता से बढ़ेंगे। नवम्बर में ऋण मुक्ति के विकल्प दिखाई देंगे। आर्थिक पक्ष के लिए सहयोगात्मक संघर्ष सफलता देगा। योजना बनाएं। दिसम्बर में ग्रहों की बदली हुई गति परिवर्तन कराते हुए निर्णय क्षमता को प्रभावित करेगी। संभावित योजनाओं पर ध्यान दें।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / कन्या राशिफल 2020: व्यवसाय और आर्थिक पक्ष को साधने वाला रहेगा वर्ष 2020

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो