scriptRashifal 30 November: इन राशियों के लिए महीने का अंतिम शनिवार रहेगा शानदार | Rashifal 30 November 2019: daily horoscope Aaj Ka Rashifal | Patrika News
राशिफल

Rashifal 30 November: इन राशियों के लिए महीने का अंतिम शनिवार रहेगा शानदार

इन राशियों के लिए महीने का अंतिम शनिवार रहेगा शानदार

भोपालNov 29, 2019 / 05:58 pm

Devendra Kashyap

aaj_ka_rashifal.jpg
ज्योतिषाचार्य पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries horoscope Today: आर्थिक परेशानी का सामना करना होगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। मौके का लाभ उठा सकेंगे। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। घर में किसी से विवाद होगा।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: विदेश जाने के योग है। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: राजकार्य में लाभ मिल सकता है। मधुर संबंध बनेंगे, जो लाभदायी रहेंगे। जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करें। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। संतान से सुख मिलेगा।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: नई साझेदारी से लाभ संभव है। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: ऐसे अवसर बार-बार नहीं आते। मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। व्यवसायिक दृष्टि से लाभदायक समय। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: आजीविका में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी। भाइयों से खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: राजनीति में संभलकर निर्णय लें। आपकी एक गलती करियर खत्म कर देगी। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: दिन उत्तम रहेगा। मनानुकूल भोजन की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: दिन खुशनुमा रहेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 30 November: इन राशियों के लिए महीने का अंतिम शनिवार रहेगा शानदार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो