scriptToday horoscope- 21 November 2021: वृश्चिक राशि वालों की आय में वृद्धि संभव | scorpio horoscope today 21 november 2021 | Patrika News
राशिफल

Today horoscope- 21 November 2021: वृश्चिक राशि वालों की आय में वृद्धि संभव

वृश्चिक राशि के ग्रह आज क्या कहते हैं?

Nov 20, 2021 / 05:24 pm

दीपेश तिवारी

scorpio.jpg

राशिचक्र की आठवीं राशि वृश्चिक है, जिसके कारक ग्रह मंगल हैं। ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के 21वें दिन वृश्चिक का राशिफल क्या कहता है?

आज वृश्चिक का राशिफल:
समय रहते ज़रूरी काग़ज़ों को संभाल लें। लोग आप की तरफ़ आकर्षित होंगे। आजीविका के साधनों में वृद्धि की संभावना के बीच कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी।

किसी प्रोजेक्ट से जुड़े लोग अपना अच्छा हिसाब दे पाएंगे। आप जिस किसी से घृणा करते हैं, उचित होगा वह भूल जाएं, क्योंकि जो बीत गया उसे भूलकर आगे बढ़ने में ही भलाई है। सामाजिक मोर्चे पर अच्छी खबर आपका इंतजार कर रही है। गृहणियों को घर के लिए कुछ नया मिल सकता है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर एक पहल से भरपूर लाभ मिलने की संभावना है। इस समय शैक्षणिक मोर्चे पर ढील देने से प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

शुभ रंग : हल्का हरा

भाग्यशाली वर्णमाला: S

शुभ अंक: 14

अनुकूल सलाह: कर्मचारियों पर विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से तो, ना, नी, नू, ने, नो, या , यी, यू से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लोग अविश्वसनीय रूप से संवेदनशील और सहज होते हैं। ये चीजों के प्रति दृष्टिकोण में भावुक और प्रखर होने के साथ ही स्वभाव से काफी गणनात्मक भी होते हैं।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Today horoscope- 21 November 2021: वृश्चिक राशि वालों की आय में वृद्धि संभव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो