scriptशनिवार का राशिफलः किसे मिलेंगी खुशियां, किसकी बढ़ेगी टेंशन? | today hindi rashifal 13 may | Patrika News
राशिफल

शनिवार का राशिफलः किसे मिलेंगी खुशियां, किसकी बढ़ेगी टेंशन?

शनिवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा और सितारों की चाल आपके जीवन में कौनसे शुभ परिवर्तन लाएगी।

May 13, 2017 / 09:02 am

santosh

शनिवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा और सितारों की चाल आपके जीवन में कौनसे शुभ परिवर्तन लाएगी।

मेष

समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।
वृषभ

अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। कार्य विस्तार के योग हैं।
मिथुन

कारोबार को नई सफलता मिलेगी। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग हैं। पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें।
कर्क

किसी पर भी अंधविश्वास न करें। आपके साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव है।
सिंह

आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बीमारी में पैसा लगेगा। भूमि भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।
कन्या

सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।
तुला

कॅरियर में उन्नतिप्रद प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।
वृश्चिक

कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें फिर निर्णय करें। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।
धनु

यश कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
मकर

समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आपके प्रति सम्मान बढ़़ेगा। भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।
कुम्भ

जीवन साथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं। समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे। 

मीन

आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / शनिवार का राशिफलः किसे मिलेंगी खुशियां, किसकी बढ़ेगी टेंशन?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो