scriptआज का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | today hindi rashifal 30 may | Patrika News
राशिफल

आज का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

आज 30 मई 2017 और वार- मंगलवार है। जानिए आज का राशिफल।

May 30, 2017 / 08:40 am

santosh

मेष

आप जिन लोगों को अपना मान रहे हैं, वे आपकी निंदा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी। बातचीत में नरमी बरतें। नई योजना शुरू करने का अनुकूल समय है। 
वृषभ

आपकी मनमानी और लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती है। राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। मधुर व्यवहार से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। दाम्पत्य सुख मिलेगा।
मिथुन

व्यवसायिक अटके काम पूरे होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं। धन आगमन संभव है।

कर्क

अपनी कार्यकुशलता से खास पहचान बना लेंगे। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। जरूरी काम रुकने से तनाव होगा। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। मेहनत से काम करें, सफलता मिलेगी।
सिंह

दिन की शुरुआत मंगलमय होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। स्थानान्तरण व विभागीय परिवर्तन के योग हैं।

कन्या

जिन लोगों को स्वयं पर भरोसा रहता है। वे सभी कार्य आसानी से पूरे कर लेते हैं। मेहनत के बल पर मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। दूसरों को दोष देने के बजाय अपनी कमियां दूर करें। 
तुला

पिता के सहयोग से कार्य सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया श्रम सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। राज दूसरे को बताने से बचें।
वृश्चिक

आप अपनों से राजनीति का शिकार हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से संबंध प्रगाड़ होंगे। बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें। आय बढ़ेगी।

धनु
पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेंगी। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। यात्रा संभव है।

मकर

परिवारिक उलझे मामले सुलझने के आसार हैं। रुका धन मिलने की संभावना है। दूसरों के मामलों में दखल से बचें। नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी।
कुम्भ

जो भी करते हैं लोगों की परवाह नहीं करते। ऑफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सोच-समझकर उधार दें। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। 
मीन

अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यापारिक योजनाओं पर खर्च होगा। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। तनाव होने से निर्णय नहीं ले पाएंगे। शांति से समय व्यतीत करें। 

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो