राशिफल

Horoscope Today 02 September 2021 मिथुन, धनु, मीन राशिवालों हो धनलाभ, जानें आपके लिए क्या सौगात लाए बृहस्पति देव

Daily Astrology Horoscope Today 02 September 2021 02 सितंबर 2021 को क्या कहते हैं आपके तारे

Sep 01, 2021 / 04:07 pm

deepak deewan

Horoscope

02 सितंबर 2021 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी है, गुरुवार का दिन है. चन्द्रमा आज दिनभर मिथुन राशि में संचार करेगा. आज का दिन विशेष रूप से मिथुन, धनु और मीन राशिवालों के लिए धनलाभदायक साबित हो सकता है. गुरुवार विष्णुजी की आराधना का दिन है. तो चलिए ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास से जानते हैं कि आज गुरुवार 2 सितंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है…
Aries Daily Horoscope 02 September 2021 आज का मेष राशिफल
मेष-समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवार जनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
Taurus Daily Horoscope 02 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
वृषभ-दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव है।
Gemini Daily Horoscope 02 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
मिथुन-कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव है। यात्रा हो सकती है।
Cancer Daily Horoscope 02 September 2021 आज का कर्क राशिफल
कर्क-आप की चंचलता के चलते सम्बन्ध कमजोर होगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें, उसके प्रति समर्पित रहें तो ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।
Leo Daily Horoscope 02 September 2021 आज का सिंह राशिफल
सिंह-समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लम्बे समय से स्वभूमि सम्बन्धी कार्य रुका हुआ है. उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं. समय रहते कार्यवाही करें। अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड सकता है।
Virgo Daily Horoscope 02 September 2021 आज का कन्या राशिफल
कन्या-किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।
Jaya Ekadashi 2021 गाड़ी, बंगला चाहिए तो जरूर पढ़ें विष्णुजी का बीस मिनिट का यह स्तोत्र

Libra Daily Horoscope 02 September 2021 आज का तुला राशिफल
तुला-कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार—बार खराब हो रही मशीनरी के लिए अपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा. संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।
Scorpio Daily Horoscope 02 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक -मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे।कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।
Sagittarius Daily Horoscope 02 September 2021 आज का धनु राशिफल
धनु-पारिवारिक सदभाव बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।
Capricorn Daily Horoscope 02 September 2021 आज का मकर राशिफल
मकर-अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं. समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। र्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।
Aquarius Daily Horoscope 02 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
कुम्भ-अपने सहकर्मियों से बातो में नर्मी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।
Pisces Daily Horoscope 02 September 2021 आज का मीन राशिफल
मीन-हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। आज महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Horoscope Today 02 September 2021 मिथुन, धनु, मीन राशिवालों हो धनलाभ, जानें आपके लिए क्या सौगात लाए बृहस्पति देव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.