राशिफल

Aaj Ka Rashifal- हनुमान जी की कृपा से मिलेगी धन संपत्ति (29 नवंबर 2022)

29 November 2022, Rashifal Today in Hindi: 2022 का राशिफल। your horoscope of today। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, कॅरियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2022 Rashifal in Hindi. Get daily Rashifal and know about health, career and prosperity.
– जानें मेष से मीन राशि तक का कैसा रहेगा दिन?
– मंगलवार, 29 नवंबर 2022 को क्या कहते हैं आपके ग्रह व आपकी और आपके अपनों की राशि

Nov 28, 2022 / 03:22 pm

दीपेश तिवारी

Aaj Ka Rashifal (Tuesday) Horoscope Today : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।

यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।

दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज के दिन यानि मंगलवार, Tuesday, 29 नवंबर 2022 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

01. Aries Daily Horoscope 29 November 2022 आज का मेष राशिफल
– आज आप खुद के बारे में ज्यादा सोचेंगे। इस दौरान तनाव के चलते कुछ विवाद होने की भी संभावना है। वैवाहिक जीवन में कुछ विवाद के दौरान अच्छा रहेगा कि आप खुद को शांत रखें।

02. Taurus Daily Horoscope 29 November 2022 आज का वृषभ राशिफल
– घर में प्रेम बना रहेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना होगा। किसी भी कार्य के लिए घर से निकलने के पूर्व अपनी माता का आशीर्वाद अवश्य लें। व्यय पर नियंत्रण रखें।

03. Gemini Daily Horoscope 29 November 2022 आज का मिथुन राशिफल
– तनाव रहेगा। लेकिन, जीवन साथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्य समय पर पूरा कर सकेंगे। शत्रु आपके खिलाफ षडयंत्र रच सकते हैं।

04. Cancer Daily Horoscope 29 November 2022 आज का कर्क राशिफल
– जीवन साथी के साथ भयंकर तनाव हो सकता है। उचित होगा मन को शांत रखकर कहीं बाहर अकेले घूमने निकल जाएं। लोहे से बनी चीजों से व उंचाई से सावधान रहें। सड़क पर चलते समय सतर्कता रखें।

05. Leo Daily Horoscope 29 November 2022 आज का सिंह राशिफल
– भाई बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे। पराक्रम से आय में इजाफा होगा। पुराने विशेष कार्यों का रिजल्ट आपके सामने होगा। परिवार में शांति बनाए रखें।

06. Virgo Daily Horoscope 29 November 2022 आज का कन्या राशिफल
– जीवनसाथी के साथ सुकुन का समय व्यतित करेंगे। शत्रुओं से सतर्क रहें। आय में इजाफे की संभावना है। हर कार्य आराम से बिना परेशानी के पूर्ण होगा।

07. Libra Daily Horoscope 29 November 2022 आज का तुला राशिफल
– तनाव के साथ दिन की शुरुआत हो सकती है। कार्यालय व समाज में मान सम्मान या कुछ पुरुस्कार मिल सकता है। शत्रुओं का दमन करने में सक्षम रहेंगे।

08. Scorpio Daily Horoscope 29 November 2022 आज का वृश्चिक राशिफल
– दिन शुरुआत आलस से भरी होगी। परिवार में तनाव के बीच आय के नए साधन मिल सकते हैं। कार्यालय में आपके आधिनस्थ और आपके वरिष्ठ से आपका सम्मान करेंगे।

09. Sagittarius Daily Horoscope 29 November 2022 आज का धनु राशिफल
– आय में इजाफे की संभावना के बीच कॅरियर में प्रमोशन की संभावना है। कार्यालय में कार्य का अतिरिक्त दबाव तो रहेगा लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। परिजनों से भेंट संभव है।

10. Capricorn Daily Horoscope 29 November 2022 आज का मकर राशिफल
– अत्यंत समझदारी से कार्य नहीं लिया तो घर में ही आज रणक्षेत्र का निर्माण हो सकता है। आय के नए स्त्रोत मिलने की संभावना के बीच कार्यक्षेत्र में विशेष सम्मान की प्राप्ति संभव है।

11. Aquarius Daily Horoscope 29 November 2022 आज का कुंभ राशिफल
– मां का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। अत्यधिक मेहनत करनी होगी। समय के साथ आपकी मेहनत का फल भी प्राप्त होगा। घरेलु जीवन में तनाव रहेगा।

12. Pisces Daily Horoscope 29 November 2022 आज का मीन राशिफल
– सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। कार्य समय पर पूरा करने में सक्षम रहेंगे। लेकिन विरोधियों के चलते आपके अच्छे काम को भी कुछ लोग गलत ठहराने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

संबंधित विषय:

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal- हनुमान जी की कृपा से मिलेगी धन संपत्ति (29 नवंबर 2022)

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.