scriptAaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों को मिलेगा मनपसंद भोजन, पढ़ें-शनिवार राशिफल | Today Horoscope 6 january Leo people will get their favorite food on Saturday Horoscope aaj ka rashifal | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों को मिलेगा मनपसंद भोजन, पढ़ें-शनिवार राशिफल

Today Horoscope 6 january आज का राशिफल 6 जनवरी के अनुसार शनिवार को को सिंह राशि के लोगों को मनपसंद भोजन मिलेगा। वहीं मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, बाकी का हाल कैसा रहेगा यह जानने के लिए पढ़ें शनिवार राशिफल..

Jan 05, 2024 / 05:56 pm

Pravin Pandey

6_january_rashifal.jpg

शनिवार राशिफल 6 जनवरी 2024

मेष राशि
बोलने पर अंकुश रखें, हाजिर जवाबी के कारण संबंध कमजोर हो सकते हैं। दूसरों को सम्मान देना सीखें, अपने ईगो को हावी न होने दें। खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि
लंबे समय से चली आ रही समस्या से निजात मिलेगी, सामाजिक और राजनीतिक कीर्ति बढ़ेगी। अपना काम समय पर करें, परिजनों से मेलजोल बढ़ेगा जो आनंददायक रहेगा, यात्रा संभव है।


मिथुन राशि
अपनी स्थायी संपत्तियों पर नजर रखें, उनकी सुरक्षा के बेहतर उपाय करें। विरोधी परेशान कर सकते हैं, वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, पेट से संबंधित पीड़ा संभव है।

कर्क राशि
अपनी संतान को अच्छी सुविधा के साथ अच्छे संस्कार भी दें, व्यावसायिक नए संपर्क लाभदायक रहेंगे। जरूरी कार्य आज भी लंबित रहेंगे, मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।


सिंह राशि
किसी भी काम की शुरुआत के पूर्व उसके बारे में अनुभव लें, बड़ों का मार्गदर्शन आगे बढ़ने में सहायक होगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी, परिजनों से खुशखबर मिलेगी।

कन्या राशि
उन्नति के नए अवसर मिलेंगे, संतान के स्वास्थ्य में कमी आएगी। अपने जरूरी कार्यों के प्रति लापरवाही कर रहे हैं, अपने इष्ट देव पर भरोसा रखें। कार्य पूरे होंगे, व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः Rahu Dosh: कष्ट दे रहे राहु से बचाएंगे पं प्रदीप मिश्रा के ये उपाय, जानें कैसे पहचानें दुष्ट ग्रह की शरारत


तुला राशि
कार्यस्थल पर उचित सम्मान मिलेगा, परिजनों द्वारा आप से सलाह ली जाएगी। अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेंगे, घर परिवार के निजी कार्यों पर खर्च संभव है।

वृश्चिक राशि
बोलें कम और काम ज्यादा करें। लोग आप की निंदा करेंगे, आप अपना बेहतर प्रदर्शन दें। आर्थिक मामलों में आप को सफलता मिलेगी, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आप को परेशानी आ सकती है।

धनु राशि
अपनी रणनीति और कार्य दूसरों को बताने से बचें, आप मन से मजबूत नहीं है। आत्मविश्वास की कमी के कारण लोग आपका परिहास करेंगे, आप के अपने आप को नीचा दिखाने का भरसक प्रयास करेंगे।

मकर राशि
स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, मित्रों का सहयोग मिलने से काम पूरे होंगे। कार्य की अधिकता रहेगी, जीवनसाथी की नासमझी से क्रोध बढ़ेगा, यात्रा हो सकती है। मांगलिक आयोजनों में खर्च होगा।


कुंभ राशि
कार्यों को पूरा होने में सरकारी कार्रवाई अड़चन पैदा कर सकती है। आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी जल्दबाजी में गलत व्यक्ति का चयन करने से बचें, खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

मीन राशि
अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाएं, धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। भवन दुकान की मरम्मत पर खर्च होगा, न्यायपक्ष मजबूत होगा।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों को मिलेगा मनपसंद भोजन, पढ़ें-शनिवार राशिफल

ट्रेंडिंग वीडियो