
साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 3 अगस्त 2024
करियर और आर्थिक जीवनः मेष साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 28 जुलाई से 03 अगस्त के सप्ताह की शुरुआत मेष राशि वालों के लिए अच्छी खबर से होगी। आर्थिक दृष्टि से रविवार से शनिवार का सप्ताह मेष राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। इस समय आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
घर में नवीनीकरण जैसा कुछ कर सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कठिन कार्यों को अपने आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से पूरा कर लेंगे। सरकारी करने वाले लोगों को उच्च पद मिल सकता है। सहकर्मियों का रूख आपके प्रति दुर्भावनापूर्ण हो सकता है। रविवार और शुक्रवार शुभ रहेगा।
पारिवारिक जीवनः रविवार से शनिवार के नए सप्ताह में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर जल्दबाजी न करें। इस समय शुभचिंतकों को लेकर परेशान हो सकते हैं। इस समय आप अपनी संवादशैली से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। आपकी उपलब्धियों की दूसरों के बीच प्रशंसा होगी। मन में दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी आवश्यक काम में विलम्ब होने से चिड़चिड़ापन आ सकता है।
स्वास्थ्य जीवनः मेष राशि वालों को 28 जुलाई से 3 अगसत् के बीच आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। अस्थमा आदि रोग से पीड़ित जातकों को अपना ध्यान रखना चाहिए। गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचें। मंगलवार और बुधवार को सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। भगवान शिव का घी और शहद से नित्य अभिषेक करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार का सप्ताह आर्थिक दृष्टि से उत्तम फल देने वाला रहेगा। गुप्त विद्याओं को सीखने की इच्छा जागृत होगी। उधार दिए हुए धन की वापसी सुनिश्चित है। शेयर मार्केट से उत्तम लाभ हो सकता है। परिस्थितियों के अनुकूल काम करने की कोशिश करेंगे।
काम की अधिकता के कारण चिड़चिड़ापन और थकान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपकी दिनचर्या में उथल पुथल रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। नई नौकरी ढूंढ़ रहे हैं तो आपको इंतजार करना होगा। आकस्मिक खर्चे पर नियंत्रण रखें। मंगलवार,बुधवार और शनिवार का दिन सुखद रहेगा। व्यापार में बड़ा निवेश करने से पहले सावधानी रखें।
पारिवारिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 28 जुलाई से 3 अगस्त के सप्ताह में आपके उदार भाव के कारण लोग आपके साथ जुड़कर रहने की इच्छा रखेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। बच्चों के साथ गेम्स में रूचि लेंगे।
सब कुछ अच्छा ही रहेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। परिजनों के प्रति आपका व्यवहार थोड़ा रूखा हो सकता है।जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य जीवनः पुराने रोगों को लेकर परेशानी होगी। आपकी चिंता बढ़ेगी। नित्य शिव सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी होगा।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 28 जुलाई से 03 अगस्त के सप्ताह में मिथुन राशि वाले अपनी योग्यता का अच्छा लाभ उठाएंगे। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। पूरा सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपके अनुकूल रहेगी, भोग-विलास में धन खर्च करेंगे।
स्वयं पर भरोसा बनाए रखें, ज्ञानवर्धक साहित्य के प्रति आकर्षित होंगे। नौकरी और कारोबार को लेकर यात्रा कर सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ा सौदा मिलने से खुश रहेंगे। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। रविवार,सोमवार और शुक्रवार विशेष लाभकारी सिद्ध होंगे।
पारिवारिक जीवनः अनावश्यक बातों को लेकर टकराव हो सकता है। पुरानी नकारात्मक बातें दोबारा उभरने के योग बन रहे हैं। आसपास के लोगों के प्रति उदार भाव से रहें। हड़बड़ी में निर्णय करने से बचें, किसी परिजन को आर्थिक सहायता करेंगे।
लेकिन अपने बजट का भी अवश्य ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आने की आशंका है। मंगलवार को कार्यक्षेत्र में झगड़े की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। शनिवार को यात्राओं में परेशानी होने की सम्भावना है
स्वास्थ्य जीवनः रविवार से शनिवार के सप्ताह में खानपान पर विशेष ध्यान देंगे। घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। सिरदर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। शनिवार को मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनःकर्क साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नया सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए पूरी तरह अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन सफलता मिलेगी। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पूंजी निवेश का विचार कर रहे हैं तो धन लाभ होगा।
रूके हुए काम इस सप्ताह पूरे करने की कोशिश करेंगे। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए समय बहुत अच्छा है। घर के रखरखाव और नवीनीकरण में धन खर्च कर सकते हैं।
रविवार से लेकर बुधवार तक का समय बहुत ही अच्छा व्यतीत होगा। योजनाओं को क्रियान्वित करने में समस्या आएगी। काम की अधिकता के कारण स्वयं पर कम ध्यान देना ठीक नहीं है।
धन अर्जित करने के प्रयास में सिद्धांतों से अलग होकर काम न करें। कड़ी मेहनत से परहेज न करें। अपने लोगों पर शंका न करें। समय उत्पादक है इसलिए इसका दुरुपयोग न करें।
पारिवारिक जीवनः संतान के व्यवहार से मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा समय बिताएं। गुरुवार और शुक्रवार को विवादों में फंस सकते हैं।
स्वास्थ्य जीवनः नए सप्ताह में कर्क राशि वालों को उचित खानपान और आराम पर ध्यान देना चाहिए। गले और कान में कुछ इन्फेक्शन महसूस हो सकता है। गाय को रोज रोटी और हल्दी खिलाएं।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 28 जुलाई से 3 अगस्त के सप्ताह में पूर्व में की गई मेहनत का परिणाम अवश्य मिलेगा। सरकारी नौकरी में स्थानांतरण की चर्चा चल सकती है। आय में सामान्य रूप से बढ़ोत्तरी होगी।
सहकर्मियों से आपसे संबंध मजबूत होंगे। अपने कार्यों को प्राथमिकता देना उचित होगा। सप्ताह का मध्य भाग आपके करियर की दृष्टिकोण से बेहद अच्छा रहने वाला है। मंगलवार से शुक्रवार शुभ रहेगा। कारोबार में बड़ा रिस्क लेने से आपको बचना चाहिए।
अति आत्मविश्वास के कारण अपना नुकसान हो सकता है। सप्ताह के आखिर में आपको सावधान रहना चाहिए। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। अध्ययन में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। आपकी वाणी में कटुता संबंधों को खराब कर सकती है।
पारिवारिक जीवनः नए सप्ताह में परिजन आपकी उपलब्धि से उत्साहित रहेंगे। परिजन आपका मनोबल बढ़ाएंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ने की संभावना बन रही है। अविवाहित व्यक्तियों के विवाह की चर्चा चलेगी। आपसी सदस्यों के बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए।
स्वास्थ्य जीवनः शनि की वक्री स्थिति के कारण जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। शुगर और रक्तचाप के रोगियों को अपना ध्यान विशेष रूप से रखना चाहिए। शनिवार को मन अप्रसन्न रहेगा। शिवलिंग पर प्रतिदिन एक धतूरा अर्पित करें।
करियर और आर्थिक जीवनःकन्या साप्ताहिक राशिफल 28 जुलाई से 03 अगस्त के अनुसार बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह उन्नति वाला रहेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा समय है। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। काम में पूरी तरह फोकस करेंगे। उधार लिया हुआ धन वापस करने से आपका मन प्रसन्न होगा।
योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य लाभदायक सिद्ध होंगे। सप्ताह के अंत में व्यवसाय में बड़ा लाभ मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन नहीं लगेगा। साझेदारों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में नहीं लगेगा। अवसरों का उचित लाभ नहीं उठा पाने में समस्या होगी। धन को लेकर किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। रविवार और सोमवार को मन कुछ अशांत रहेगा।
पारिवारिक जीवन: नए सप्ताह में परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। धार्मिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में कुछ नकारात्मक सूचना प्राप्त हो सकती है। प्रणय संबंधों को लेकर मन परेशान रहेगा।
दायित्वों को पूरा करने में सफल रहेंगे। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी शुभ समाचार मिलने से पारिवारिक वातावरण अच्छा होगा।
स्वास्थ्य जीवनः फोड़े-फुंसी की समस्या से परेशान हो सकते हैं। सूखे नारियल के गोले में घी और खांड भर पीपल के वृक्ष के नीचे रख दें।
Updated on:
28 Jul 2024 06:25 pm
Published on:
26 Jul 2024 10:47 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
