15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vastu Tips: घर में चांदी की मछली रखने से रहती है शांति, जानें अष्टदल कमल के फायदे

Vastu Tips आपके घर में आपको शांति नहीं मिल रही है, लाख कोशिशों के बाद समृद्धि करीब नहीं आ रही है तो इसके पीछे कुछ वास्तु दोष हो सकते हैं। जिन्हें दूर करने के घरेलू वास्तु उपाय हमारे प्राचीन ग्रंथों में बताए गए हैं। इन्हीं में से कुछ आसान वास्तु उपाय से शांति और समृद्धि को अपनाया जा सकता है तो आइये जानते हैं प्रमुख वास्तु उपाय
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 9 Dec 2023, 12:45 PM IST

silver_metal_fish.jpg

1. घर में चांदी की मछली रखिए। इससे सुख-शांति बढ़ती है। वास्तु और फेंगशुई दोनों में चांदी की मछली को लाभदायक बताया गया है। मन और शरीर के लिए चांदी धातु का किसी भी रूप में इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

2. अष्टदल कमल बनाकर ईशान कोण में मंगल कलश स्थापित करने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके लिए एक कलश में जल भरकर उसमें तांबे के सिक्के डालें। कमल को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। साथ ही इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं।

3. कुछ लोगों को नींद नहीं आती है। ऐसे लोगों को घर की दक्षिण दिशा में सिर करके सोना चाहिए। इससे आपकी नींद बेहतर होगी। वास्तु में इसे अच्छा माना गया है। विज्ञान के दृष्टिकोण से इसे अच्छा माना गया है।


4. घर की निगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।