Aaj Ka Rashifal 13 November 2026 : 13 नवंबर 2026 को शुक्रवार है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज गणेशजी और शुक्र देव का दिन है, उनकी पूजा का शुभ फल मिलेगा। 13 नवंबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल में:
13 नवम्बर दैनिक राशिफल
मेष साथी कर्मियों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य सुधार के लिए नई जीवन शैली के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। नए सहयोगी मिलेंगे। शुभ रंग: क्रीम कलर शुभ अंक: 5
वृषभ बैंकिंग और फाइनेंस के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए जॉब में नई तरह की चुनौतियां रहेंगी। तकनीकी श्रेष्ठता का महत्व बढ़ेगा। परिवार से वार्ता सफल रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। शुभ रंग: ब्ल्यू कलर शुभ अंक: 8
मिथुन मानसिक रूप से दृढ़ता के साथ निर्णय लेकर विपक्षियों को चौंका सकते हैं। नई रणनीति से शीघ्रता से कार्य सिद्ध होंगे। पारिवारिक मामलों में समझौता वादी होना पड़ेगा। शुभ रंग: ब्राउन कलर शुभ अंक: 9
कर्क निकटवर्ती लोगों से बातचीत में सावधानी रखनी होगी। छोटी बात बड़े तनाव में बदल सकती है। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। शुभ रंग: ग्रे कलर शुभ अंक: 8
सिंह कूटनीति और चतुराई से उलझे कामों को आर्थिक लाभ में बदल पाएंगे। गुरुजनों का सानिध्य मिलेगा। शुभ सूचना मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। शुभ रंग: यलो कलर शुभ अंक: 3
कन्या लंबी अवधि की बचत के लिए सही प्लानिंग करनी होगी। घर और वाहन के रख रखाव से संबंधित खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में साथी से अंतरंग बातचीत होगी। शुभ रंग: डायमंड व्हाइट शुभ अंक: 1
तुला व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहने का सही समय है। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलने से उत्साहित रहेंगे। घर परिवार से संबंधित मामलों में भाग दौड़ बढ़ेगी। शुभ रंग: पीच कलर शुभ अंक: 5
वृश्चिक व्यवहार में आक्रामकता, व्यवसाय और कार्यस्थल पर तनाव के साथ हितैषियों की संख्या में कमी ला सकती है। बीमा और बचत के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोग लाभान्वित होंगे। शुभ रंग: ऑफ व्हाइट शुभ अंक: 2
धनु संसाधनों के अभाव के बाद बावजूद व्यक्तिगत प्रतिभा के दम पर विशिष्ट सफलता पाने का समय है। प्रेम संबंधों से नाराज़गी की स्थिति रहेगी। भौतिक सुखों से जुड़ाव बढ़ेगा। शुभ रंग: यलो कलर शुभ अंक: 6
मकर मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत कर सकते हैं। किसी खास कारणवश परिवार जनों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। प्रेम संबंधों में साथी को सम्मान देना होगा। शुभ रंग: कॉपर कलर शुभ अंक: 1
कुंभ राजनीतिक मामलों में सावधानी से बात रखनी होगी। प्रतिस्पर्धा में कड़ा प्रतिरोध झेलना होगा। भावनात्मक संबंधों के प्रति सीमा से आगे बढ़ कर तनाव लेंगे। शुभ रंग: डार्क ग्रीन शुभ अंक: 4
मीन कार्यस्थल पर सूचनाओं का सही विश्लेषण किए बिना भरोसा करना परेशानी में डाल सकता है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बातचीत होगी। शुभ रंग: डार्क यलो कलर शुभ अंक: 8