11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Rashifal 12 November 2026 : दोपहर बाद जाग सकता है मेष वालों का भाग्य, जानिए कैसा रहेगा आपका गुरुवार

Aaj Ka Rashifal 12 November 2026 : 12 नवंबर का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आ रहा है, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

deepak deewan

•

Updated: 11 Nov 2026, 12:53 PM IST

12 नवंबर का राशिफल

12 नवंबर का राशिफल image AI

Aaj Ka Rashifal 12 November 2026 : 12 नवंबर 2026 को गुरुवार है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सायं 6:09 बजे तक रहेगी उसके पश्चात चतुर्थी तिथि लग जाएगी। 12 नवंबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल में:

12 नवंबर दैनिक राशिफल

मेष
रखरखाव से जुड़े मामलों को पूरा करने में खर्च बढ़ सकते हैं। टालना बेहतर रहेगा। व्यवसाय में शीघ्रता से लाभ के लिए नई संधियां करनी होंगी। दोपहर बाद भाग्य का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग: ब्राउन कलर
शुभ अंक: 9

वृषभ
नई टीम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। संतान के व्यवहार को लेकर चिंतित रहेंगे। खर्चो को नियंत्रित करना होगा। प्रेम संबंधों के प्रति अति भावुकता से बचें।
शुभ रंग: क्रीम कलर
शुभ अंक: 8

मिथुन
संध्या काल की मुलाकातें ज्यादा प्रभावशाली रहेगी। सामाजिक मेलजोल में दूसरों का ध्यान खींचने में सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।
शुभ रंग: ग्रे कलर
शुभ अंक: 1

कर्क
दोपहर तक महत्व के कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। इंटरव्यू में सफलता मिलने की अच्छी संभावना रहेगी। शेयर मार्केट से लाभान्वित होने के योग है, पर सावधानी रखनी होगी।
शुभ रंग: गोल्डन कलर
शुभ अंक: 8

सिंह
पारिवारिक उत्तरदायित्व निभाने में धन और परिश्रम करना होगा। प्रशंसा और सम्मान मिलेगा। शिक्षार्थियों को कड़े अनुशासन की आवश्यकता रहेगी। भाग्य के भरोसे बैठने की अपेक्षा वास्तविक लक्ष्य निर्धारित करें।
शुभ रंग: सिल्वर कलर
शुभ अंक: 7

कन्या
प्रतिभा में निखार लाने के लिए नए प्रशिक्षण से गुजरना होगा। प्रतिस्पर्धा में विजय मिल सकती है। प्रेम संबंधों के प्रति गहरा खिंचाव महसूस करेंगे। जिद या टकराव टालना श्रेयष्कर रहेगा।
शुभ रंग: लैवेंडर कलर
शुभ अंक: 2

तुला
मेल मुलाकातें बढ़ेगी। उपहार और सम्मान मिलने से प्रसन्न रहेंगे। शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। भावनात्मक रिश्तों में थोड़ी नाराज़गी से मन में मायूसी रहेगी।
शुभ रंग: ब्राइट ब्ल्यू
शुभ अंक: 1

वृश्चिक
अर्थव्यवस्था को नियंत्रण में रखकर चलना होगा। संध्या के बाद प्रभाव क्षेत्र बदलने से थोड़ा चिंतित महसूस करेंगे। पेरेंट्स से बहस करने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग: कॉपर कलर
शुभ अंक: 5

धनु
इरादों में मजबूती दिखानी होगी। संध्या के बाद व्यवस्था पर पकड़ मजबूत होगी। निर्भय होकर कार्य करने के अवसर मिलेंगे। उच्च अधिकारियों का पूर्ण समर्थन पाने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग: पीच कलर
शुभ अंक: 3

मकर
विरोधी मुखर रहेंगे। समय का सही विश्लेषण करें। भविष्य से संबंधित नीतियों के लिए विशेषज्ञ सलाह उचित रहेगी। परिवार से जुड़े लोगों से मतभेद खत्म होने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग: महरून कलर
शुभ अंक: 8

कुंभ
कारोबारी समझौतों में सावधानी से आगे बढ़ें। पुराने भावनात्मक रिश्तों में दूरी के बावजूद समन्वय बना रहेगा। हाथ में कैश फ्लो कम रहने की संभावना है।
शुभ रंग: रेड
शुभ अंक: 2

मीन
कार्यस्थल पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए आगे बढ़ने की योजना बनाएं। अत्यधिक परिश्रम से बचना होगा। तकनीकी का उपयोग तनाव को कम करने में सहायक हो सकता है।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
शुभ अंक: 4