
झूठ बोलने में माहिर होते हैं ये लोग, सच लगती है इनकी हर बात, जानें कौन है नंबर 1 और कौन नंबर 2
kis rashi ke log jhuth bolte hai: झूठा व्यक्ति किसी को पसंद नहीं होता, लेकिन इनमें से कई लोग ऐसे होते हैं जिनका झूठ पकड़ना आसान नहीं होता है। उनका झूठ सच लगता है। लेकिन झूठ बोलने में माहिर इन लोगों का पर्दाफाश काफी बाद में होता है और तब तक जाने अनजाने किसी को भारी नुकसान हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के इस तरह के स्वभाव के पीछे इनकी राशि होती है और किसी व्यक्ति की राशि से उसका व्यक्तित्व और स्वभाव जाना जा सकता है। आइये ज्योतिष शास्त्र से जाने उन राशियों के लोगों के बारे में जो झूठ बोलने में माहिर होते हैं, ताकि उनसे अलर्ट रहा जा सके (most liar zodiac sign people)।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि चक्र की 12 राशियों में से कुछ राशियां ऐसी होती हैं जो झूठ बोलने में माहिर होती हैं। ये विभिन्न कारणों से झूठ बोलते हैं। आइये जानते हैं कौन हैं वो राशियां …
सिंह राशि के लोग नाटकीय स्वभाव के होते हैं और उन्हें आकर्षण का केंद्र बनना अच्छा लगता है। अगर आप उन्हें प्रिंस या प्रिंसेस ट्रीटमेंट नहीं देते हैं तो वह आपसे अप्रसन्न हो सकते हैं। लोगों से घिरे रहने के लिए ये झूठ बोलने से भी नहीं कतराते। ये झूठ बोलने में इतने माहिर होते हैं कि सामने वाले के लिए पकड़ना मुश्किल होता है। वैसे सिंह राशि के लोग स्थिति देखकर तय करते हैं कि उन्हें झूठ बोलना है या फिर सच बोलना है।
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। माना जाता है कि इसलिए कर्क राशि वालों चंचलता होती है, यदि चंद्रमा कमजोर हो तो व्यक्ति अस्थिर भी हो जाता है। इसी कारण झूठ बोलने के मामले में कर्क राशि के लोग दूसरे नंबर पर आते हैं। झूठ बोलना इनके बाएं हाथ का खेल माना जाता है। संकट आते ही ये झूठ बोल बैठते हैं। इनका झूठ जल्दी पकड़ में नहीं आता है।
झूठ बोलने में वृश्चिक राशि के लोग भी आगे होते हैं। इसी कारण इन पर भरोसा करना परेशानी का सबब हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों पर जब संकट आता है तो ये आसानी से झूठ बोल देते हैं।
व्यापार के क्षेत्र में इनकी इस कला का इनको लाभ मिलता है और अपने फायदे के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। प्रेम संबंध में भी ये अक्सर झूठ बोलते हैं। इससे इन पर लोग कम भरोसा करते हैं।
मिथुन राशि के लोग प्रायः दोहरा जीवन जीते हैं, दुविधा में रहते हैं और इनका चरित्र दोहरा होता है। इस कारण मिथुन राशि वाले भी झूठ बोलने में आगे होते हैं।
ये अपनी झूठी बात को भी इतनी बेबाकी और मजबूती से आत्म विश्वास के साथ सबके सामने रखते हैं कि कोई इसे पकड़ नहीं पाता है। इस राशि के लोग जरूरत के अनुसार समय और लोगों को देखते हुए झूठ बोलते हैं।
झूठ बोलने के मामले में मीन राशि के लोग अन्य राशियों से थोड़े अलग होते हैं। मीन राशि वाले स्वभाव से स्वार्थी होते हैं। अपने स्वार्थ के लिए अक्सर झूठ बोलते हैं और किसी के मन, भरोसे की परवाह नहीं करते।
झूठ के सहारे कई बार ये लोग दूसरों को अपनी बातों में लेने की कोशिश करते हैं। अपनी बातों को मनवाने के लिए ये दूसरों के सामने कई बार अच्छे बनने का दिखावा करते हैं।
ये भी पढ़ेंः
ये भी पढ़ेंः
(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
27 Jul 2024, 4:10 PM IST
Published on:
27 Jul 2024, 4:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष




