scriptAaj Ka Rashifal 16 April: मंगलवार को वृषभ राशि वालों की उन्नति, बाकी लोग भी आज का राशिफल में जानें भविष्य | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 April: मंगलवार को वृषभ राशि वालों की उन्नति, बाकी लोग भी आज का राशिफल में जानें भविष्य

Aaj Ka Rashifal 16 April 2024 मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी है। इस दिन महागौरी पूजा के साथ कन्या पूजन होगा। खास बात यह है कि कई राशियों के लोगों को इस दिन मां का आशीर्वाद मिल रहा है। दैनिक राशिफल का संकेत है कि इस दिन वृषभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा, बाकी लोगों का भविष्य कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल ( daily horoscope 16 April 2024)

भोपालApr 15, 2024 / 11:22 pm

Pravin Pandey

aaj ka rashifal

चैत्र नवरात्रि मंगलवार 16 अप्रैल 2024 का राशिफल

आज का राशिफल मेष राशि 16 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi 16 April 2024)


मंगलवार को अपने निर्णय को सुरक्षित रखें। हर किसी को अपना प्रयोजन न बताएं, लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा।
daily horoscope mesh rashi 16 april 2024


आज का राशिफल वृषभ राशि 16 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi 16 April 2024)


संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।
daily horoscope vrishabh rashi 16 april 2024
ये भी पढ़ेंः Ashtami Muhurt: चैत्र नवरात्रि अष्टमी कल, आज ही कन्याओं को दें निमंत्रण, जानें कन्या पूजन मुहूर्त, पूजा विधि और धन प्राप्ति उपाय


आज का राशिफल मिथुन राशि 16 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi 16 April 2024)


अपने व्यवहार को नम्र बनाएं। दूसरों की बातों को भी सुनें। कटु वचनों का प्रयोग न करें। दुस्साहस नहीं करें। कानूनी काम होंगे। कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। जल्दबाजी में न रहें।
daily horoscope mithun rashi 16 april 2024


आज का राशिफल कर्क राशि 16 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi 16 April 2024)


समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रशासन से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश और सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नवीन उपलब्धियों के साथ अनायास लाभ के योग बनेंगे।
daily horoscope kark rashi 16 april 2024


आज का राशिफल सिंह राशि 16 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi 16 April 2024)


मंगलवार को कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। नई साझेदारी लाभदायक रहेगी। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। अनुकूल समाचार मिलेंगे। कार्यकुशलता, प्रयास, परिश्रम की सार्थकता रहेगी। निवेश लाभदायी रहेगा।
daily horoscope singh rashi 16 april 2024


आज का राशिफल कन्या राशि 16 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi 16 April 2024)


मंगलवार को दिन की शुरुआत में आलस्य की अधिकता रहेगी। शासन सत्ता में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। दांपत्य सुख मिलेगा। समय का दुरुपयोग न करें। प्रयास में आलस्य न करें।
daily horoscope kanya rashi 16 april 2024


आज का राशिफल तुला राशि 16 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal tula Rashi 16 April 2024)


मंगलवार को अच्छा सोचें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार में तरक्की होगी। यात्रा में परेशानी हो सकती है।
daily horoscope tula rashi 16 april 2024


आज का राशिफल वृश्चिक राशि 16 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi 16 April 2024)


जो भी करें, समझें फिर करें। लोगों के बीच अपनी छवि सुधारें। बिना सोचे कामों में हाथ न डालें। पारिवारिक मामले मं अशांति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी।
daily horoscope vrishchik rashi 16 april 2024


आज का राशिफल धनु राशि 16 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi 16 April 2024)


मंगलवार को धनु राशि वालों को मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त हो पाएगी। आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होने की संभावना है।
daily horoscope dhanu rashi 16 april 2024


आज का राशिफल मकर राशि 16 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi 16 April 2024)


मंगलवार को मकर राशि वालों के लिए समय मध्यम है। तनाव बढ़ेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्व के कार्य, निर्णयों में सहयोग लेना होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन से चोट लग सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।
daily horoscope makar rashi 16 april 2024


आज का राशिफल कुंभ राशि 16 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi 16 April 2024)


आर्थिक लाभ होने से रूके कार्यों को गति मिलेगी, योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है।
daily horoscope kumbh rashi 16 april 2024


आज का राशिफल मीन राशि 16 अप्रैल 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi 16 April 2024)


समय पर निर्णय लेने से कार्यों में सफलता तय है। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। रूका धन मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
daily horoscope meen rashi 16 april 2024

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 16 April: मंगलवार को वृषभ राशि वालों की उन्नति, बाकी लोग भी आज का राशिफल में जानें भविष्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो