scriptWeekly Horoscope (21 जून से 27 जून 2021): कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह? | Virgo Weekly Horoscope between 21 June to 27 June 2021 | Patrika News
राशिफल

Weekly Horoscope (21 जून से 27 जून 2021): कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

जानें इस सप्ताह कन्या राशि के लिए ग्रहों का इशारा…

भोपालJun 21, 2021 / 12:03 pm

दीपेश तिवारी

Kanya Saptahik Rashifal

Virgo Weekly Horoscope – 21 June to 27 June 2021

जीवन का हर दिन कुछ न कुछ बदलाव जरूर लाता है, ऐसे में तकरीबन हर किसी को सुबह से ही चिंता हो जाती है कि जानें आज का दिन कैसा जाएगा? वहीं हर नए सप्ताह को देखकर व्यक्ति ये सप्ताह मेरे लिए कैसा रहेगा के सवाल चिंतित हो जाता है। लेकिन इसके बावजूद भविष्य के प्रति आशांवित होते हुए पूरे सप्ताह हर दिन जैसे तैसे निकाल ही देता है।

ऐसे में ज्योतिष शास्त्र कई तरीकों से खास हो जाता है, कई लोगों का भी मानना है कि ज्योतिष शास्त्र हमें काफी हद तक ये बता देता है कि इस सप्ताह हमें किससे लाभ होगा व किससे हमें सतर्क रहना है।

ऐसे में यदि इन बातों को याद रखा जाए तो हम किस कारण से दिक्कत में आ सकते हैं, उससे बचकर काफी हद तक रह सकते हैं। साथ ही लाभ की भी संभावना बनी रहती है। लेकिन दैनिक दिन के राशिफल में जहां इन बातों पर कार्य करने के लिए समय कम होता है वहीं साप्ताहिक राशिफल के तहत इस पर अमल करने के लिए काफी समय होता है।

तो चलिए जानते हैं कि ग्रहों की गणना इस सप्ताह (21 June to 27 June 2021) कन्या राशि वालों के लिए क्या इशारा कर रही है और उसके अनुसार यह समय इनके लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं…

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Kanya Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह इस सप्ताह शुभ समाचार मिलने के साथ ही आपका अच्छा समय व्यतीत होगा। वहीं भाग्य का साथ अच्छा मिलने के चलते व्यवसाय में अच्छा धन-लाभ होगा। लेकिन इस समय प्रेम संबंधों में ईमानदार रहने के साथ ही जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा गलती से भी न करें।

सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में लापरवाही के चलते बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। दरअसल नई योजनाओं की ओर भागते समय आपका मूल काम प्रभावित हो सकता है, जिसके कारण आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

वहीं सप्ताह की मध्य में परिवार की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं से दूर भागने की कोशिश के कारण समस्याओं में वृद्धि हो सकती है। इस समय आपको किसी महिला साथी से विशेष सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको व्यवसायिक यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

जबकि सप्ताह के अंत में परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है, जिसका कारण पैतृक संपत्ति होने की संभावना है। ध्यान रहे इस समय यदि आप अपने अंतर्ज्ञान का अनुसरण कर निर्णय लेंगे, तो अधिक सफल रहने की संभावना है। इस समय सरकारी कार्य बिना किसी रुकावटों के पूर्ण होंगे वहीं प्रेम संबंध भी सुदृढ़ होने से आपसी प्रेम बढ़ेगा।

उपाय: गणपति की आराधना में हर बुधवार दूर्वा जरूर चढ़ाएं। वहीं गायों को हरा चारा खिलाएं।

लकी दिन: बुधवार,शनिवार,रविवार

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Weekly Horoscope (21 जून से 27 जून 2021): कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो