राशिफल

Weekly Horoscope 3-9 March: इन चार राशियों को नौकरी-व्यापार में सफलता, पढ़ें मेष से कन्या तक का साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 3 to 9 March 2024 नये सप्ताह में 7 मार्च को दो बड़े ग्रह राशि परिवर्तन होंगे, बुद्धि-व्यापार के कारक बुध और सुख समृद्धि प्रदाता राशि बदलेंगे। बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके प्रभाव से रविवार से शुरू हुए सप्ताह में इन चार राशियों को नौकरी और व्यापार में बड़ी सफलता मिलने वाली है। नये सप्ताह में शनिवार तक सितारे किसके लिए क्या लेकर आए हैं, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 3-9 मार्च 2024 में (saptahik rashifal)..

Mar 03, 2024 / 05:08 pm

Pravin Pandey

3 से 9 मार्च 2024 के बीच इन चार राशियों को आर्थिक लाभ


करियर और आर्थिक स्थितिः व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने से उत्साह रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा है। जॉब में किसी बड़े क्लाइंट से अनुबंध पा सकते हैं। बौद्धिक सूझ-बूझ से 3 मार्च से 9 मार्च के बीच आप लाभ कमाएंगे। जमीन और सम्पत्ति से जुड़े कारोबारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। मेहनत और लगन से काम करना आपके लिए हितकर होगा। सप्ताह का मध्य बहुत ही शुभ रहने वाला है। कुछ अनिश्चितताओं का भी सामना करना पड़ेगा। यदि आपने उधार लिया है तो आपको कठिनाई होगी। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में आप कुछ परिवर्तन कर सकते हैं।

पारिवारिक जीवनः घरेलू जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे। हालांकि सप्ताह की शुरुआत थोड़ी नकारात्मक रहेगी। गलत शब्द बोलने से बचना चाहिए। निजी और पेशेवर जीवन के बीच सामंजस्य बनाने की जरूरत होगी। किसी जरूरतमन्द की मदद करने से पीछे न हटें।

स्वास्थ्यः इस हफ्ते मधुमेह और हाई ब्लडप्रेशर के रोगियों को लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की तबीयत खराब हो सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। त्वचा से संबधित परेशानी हो सकती है।
उपाय: रोजाना शिवजी के मंदिर जाकर जल चढ़ाएं और प्रतिदिन नंदी जी को चारा खिलाएं।

करियर और आर्थिक स्थितिः आप इस सप्ताह खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस हफ्ते अपने कारोबार का प्रमोशन कर सकते हैं। अपनी नेतृत्व क्षमता और अनुभव से बड़ा लाभ पाएंगे। नौकरीपेशा हैं तो मनचाही जगह ट्रांसफर होगा। अपने तय लक्ष्यों को आसानी से पा लेंगे। काम की अधिकता का असर आपके काम की गुणवत्ता पर पड़ सकता है। पत्रकारिता और विज्ञापन के करियर से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अच्छा है। धन की समस्या दूर होने से प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत और अंत अच्छा है।

पारिवारिक जीवनः पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। विपरीत जेंडर के लोगों के प्रति आकर्षित होंगे। किसी प्रियजन से आपकी मुलाकात हो सकती है। घर के काम में इस हफ्ते जुटेंगे। अपने व्यवहार में नरमी लाने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य राशिफलः किसी चिंता की वजह से नींद में खलल हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने मनोबल में कमी नहीं आने देना चाहिए। घुटनों में दर्द की शिकायत है तो डॉक्टर से संपर्क करें। किसी के आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचाएं। मंगलवार और बुधवार को कुछ तनाव में हो सकते हैं।
उपाय: जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर नित्य अभिषेक करें।
ये भी पढ़ेंः Daily Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

taurus_weekly_horoscope.jpg

करियर और आर्थिक जीवनः 3 से 9 मार्च के बीच मिथुन राशि वालों को खुद को सकारात्मक बनाए रखना चाहिए। इस हफ्ते प्रमोशन मिल सकता है। शोध और अनुसंधान से जुड़े लोगों को अचानक सफलता मिल सकती है। बॉस आपके ज्ञान और योग्यता की परीक्षा ले सकता हैा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विदेशों में रह रहे रिश्तेदारों और मित्रों से शुभ समाचार मिलेगा। ऑफिस में लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा। दूसरों के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। व्यवसाय में अपेक्षा के अनुरूप बेहतरीन परिणाम मिलेगा। रविवार से बुधवार तक का समय काफी शुभ रहेगा।

पारिवारिक जीवनः इस हफ्ते मिथुन राशि वाले घूमने-फिरने का समय बिताएंगे। जीवनसाथी की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें।
स्वास्थ्य राशिफलः तनाव और डिप्रेशन हो सकता है, बचने के लिए नियमित योगाभ्यास करें। पुराने रोग अचानक उभर सकते हैं। बुध गोचर का बुरा असर पड़ेगा। माता-पिता की अवहेलना भारी पड़ सकती है। सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए अच्छा नहीं है। शुक्रवार को विशेष रूप से सावधान रहें।

उपायः प्रतिदिन शिव सहस्रनाम का पाठ करें।

gemini_weekly_horoscope.jpg

करियर और आर्थिक जीवनः अपनी कार्य संबंधी नीतियों का मूल्यांकन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा और आलोचना दोनों मिलेगी। सहकर्मियों के सहयोग से काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में धन को लेकर समस्या दूर होगी। गुरुवार और शुक्रवार का दिन काफी शुभ रहने वाला है। नए कारोबारी समझौतों में जल्दबाजी न करें।

पारिवारिक जीवनः संतान की उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। कानूनी मामलों में आपको विजय मिलेगी। प्रेम विवाह के प्रबल योग हैं। इस समय खूब विचार विमर्श के बाद निर्णय लें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी आपसे कहीं घूमने चलने की जिद कर सकता है। कपट और छल से दूर रहें। रविवार और शनिवार का दिन थोड़ा कमजोर हो सकता है।

स्वास्थ्य राशिफलः इस हफ्ते सेहत का ध्यान रखें वर्ना पीड़ा होगी। पेट में गर्मी हो सकती है।
उपाय: शिवरात्रि पर दारिद्र दहन स्तोत्र का पाठ करें।

ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
cancer_weekly_horoscope.jpg

करियर और आर्थिक जीवनः जॉब में किया गया बदलाव आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उच्च तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वियों पर आप भारी पड़ेंगे। गुरुवार से शनिवार तक समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। व्यवसाय सामान्य रहेगा। अपने सिद्धांतों से समझौता न करें। योजनाओं को क्रियान्वित करने में परेशानी होगी।

पारिवारिक जीवनः 3 से 9 मार्च के हफ्ते में नवदंपती फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नए मित्र बन सकते हैं। मित्रों की उन्नति से आप प्रसन्न रहेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। पीठ पीछे बुराई करने वालों से बचें। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने का भय रहेगा।
बुरे लोगों की संगत से आपको बचना चाहिए। प्रेम संबंधों में नीरसता आ सकती है। शक्ति सम्पन्न लोगों से आपको विवाद करने से बचना होगा। रविवार और सोमवार को मुश्किल समय हैं।
उपाय: गाय के घी से शिवलिंग का अभिषेक करें और संतों को भोजन कराएं।
leo_weekly_horoscope.jpg

करियर और आर्थिक जीवनः सरकारी नौकरी कर रहे लोगों की प्रशंसा होगी,सम्मान बढ़ेगा। गैर-परम्परागत व्यवसाय में आपको विशेष सफलता मिल सकती है। बुद्धिमान लोगों में आपकी गिनती होगी। यदि आप कारोबार कर रहे हैं तो अपने स्टाफ की समस्याओं पर गौर अवश्य करें। रविवार और शनिवार आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेंगे।

पारिवारिक जीवनः इस हफ्ते आनंद और उत्साह के नए अवसर मिलेंगे। आपके धार्मिक विचारों को लोग काफी महत्व देंगे। नए घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। पूरा सप्ताह आपके लिए काफी शुभ रहेगा। किसी पर भी सहज ही विश्वास न करें।

वैवाहिक संबंधों में परस्पर विश्वास में कमी आ सकती है। किसी को बिना मांगी सलाह न दें। आपकी बातों को लोग तोड़-मरोड़ कर पेश कर सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। घर में छोटी बातों के कारण तनाव हो सकता है। मंगलवार और बुधवार को दिन थोड़ा भारी रहेगा।

स्वास्थ्य राशिफलः मांसपेशियों में जकड़न की समस्या हो सकती है।
उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से लाभ होगा।

संबंधित विषय:

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Weekly Horoscope 3-9 March: इन चार राशियों को नौकरी-व्यापार में सफलता, पढ़ें मेष से कन्या तक का साप्ताहिक राशिफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.