राशिफल

Weekly Rashifal (07 to 13 November 2022): कर्क से कन्या तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Weekly Horoscope 07 to 13 November 2022,Saptahik Rashifal Weekly in Hindi: 2022 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2022 Rashifal in Hindi. Get Saptahik Rashifal and know about health, career and prosperity.

Nov 06, 2022 / 12:43 pm

दीपेश तिवारी

हर रोज जिंदगी में हो रहे बदलावों के बीच व्यक्ति सदैव चिंताओं और आशाओं के बीच झूलता रहता है। दरअसल हर रोज होने वाले ग्रहों के बदलाव कभी भी केाई दिन एक समान नहीं रहने देते। इसी प्रकार हर सप्ताह भी दूसरे सप्ताहों से भिन्न होता है। ऐसे में हर कोई आने वाले सप्ताह को लेकर कुछ नई उम्मीदें रखता है।

ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस सप्ताह (07 नवंबर से 13 नवंबर 2021) ग्रहों की गणना जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय कर्क से कन्या राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं…

Cancer Weekly Horoscope 07 to 13 November 2022 : कर्क का साप्ताहिक राशिफल
आपके लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। धन को लेकर कुछ अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं। लव रिलेशनशिप वालों के लिए विवाह की बात को आगे बढ़ाने के लिए समय हितकारी है। आप इस समयावधि में वाहन या भवन लेने पर भी विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए समय कम लगेगा, लेकिन मेहनत से सफलता मिल सकती है।

उपाय – सही रणनीति बनाकर लक्ष्य पर फोकस करें।


Leo Weekly Horoscope 07 to 13 November 2022 : सिंह का साप्ताहिक राशिफल

नई चुनौतियों का समय कार्यालय में आ सकता है। धन लाभ व आय में वृद्धि के योग का निर्माण हो रहा है। मुश्किलों के बीच जीवनसाथी को खुश रखने का प्रयास करना पड़ सकता है। उचित होगा कि दोहरा जीवन जीने की आदत को छोड़ें।

 

Must Read- Weekly Horoscope (07 to 13 November 2022): तुला से धनु तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

 

Must Read- Weekly Horoscope (07 to 13 November 2022)- मकर से मीन तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

 

Must Read- Weekly Horoscope (07 to 13 November 2022): मेष से मिथुन तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

आप जैसे ही, वैसे ही दूसरों के सामने पेश हो यानि खुद को बदलने की कोशिश न करें। कर्ज लेने के विचार को फिलहाल टाल दें।

उपायकिसी भी प्रकार के लालच से भरे आॅफर से बचें।

 

Virgo Weekly Horoscope 07 to 13 November 2022 : कन्या का साप्ताहिक राशिफल
आपके लिए यह समयावधि महत्वपूर्ण रह सकती है। घर परिवार में कुछ नई चुनौतियों के बीच सप्ताह के अंत में किसी समारोह या आयोजन में शामिल होने का मौका मिलता दिख रहा है। शॉपिंग की संभावना के बीच इस कार्य में अच्छा खासा धन खर्च हो सकता है। बॉस आपके काम पर नजर रखने के साथ ही आपको ऑफिस में नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। अपने प्रत्येक काम में मन लगाकर काम करें, कारण इसी सप्ताह प्रमोशन की नींव रखी जानी है, उचित होगा कि कार्य में किसी प्रकार की कमी न आने दें।

उपाय – लापरवाही और आलस से बचें।

संबंधित विषय:

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Weekly Rashifal (07 to 13 November 2022): कर्क से कन्या तक की राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.