scriptWeekly rashifal : साप्ताहिक फलादेश (04 से 10 फरवरी 2018 )  जानिए इस सप्ताह क्या कहती है आपके ग्रहों की चाल | Weekly rashifal : 4 February to 10 February 2018 | Patrika News
राशिफल

Weekly rashifal : साप्ताहिक फलादेश (04 से 10 फरवरी 2018 )  जानिए इस सप्ताह क्या कहती है आपके ग्रहों की चाल

Weekly rashifal : 4 February to 10 February 2018: कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह, जानने के लिए देखें साप्ताहिक राशिफल

जयपुरFeb 04, 2018 / 03:55 am

मुकेश शर्मा

Weekly rashifal

हमाने जीवन में कुंडली और ग्रहों का विशेष महत्व है हमारे जीवन में जो कुछ होता है वो कुंडली में मौजूद इन्ही ग्रहों की चाल की वजह से होता है। तो आइए जानते है इस सप्ताह हमारे भाग्य में क्या -क्या होने वाला है ।

 

मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
सर्वार्थ सिद्धि योग के बाद अमृत सिद्धि योग में आरंभ यह सप्ताह कार्य में सिद्धि तथा प्रगति के मान से सर्वोत्तम है। विवाद से बचते हुए कार्य को संपादित करें। व्यापारियों के लिए लाभ का समय है। निवेश के लिएयोजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा में प्रगति। महिला तथा छात्रवर्ग को संबंधित क्षेत्र में सफलता के अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : सिंदूरिया, हल्दी पीला
शुभ अंक : 2, 5
दिशा : आग्नेय, मध्यदक्षिण
अनुकूल सलाह : अनुकूल परिस्थितियों का समयानुसार लाभ लें।

 


वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
कार्य में वृद्धि के लिए योजना परिवर्तन करें। विशेष समय पर लाभ दिखाई देगा। भागीदारिता से बचने का प्रयास करें। पहले किया गया निवेश मिश्रित लाभ के साथ प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए क्षेत्रीय इकाइयों का पारंपरिक व्यवसाय आगे लाभ देगा। नौकरीपेशा में पद वृद्धि। महिला तथा छात्रवर्ग को डिजिटल में अवसर मिलेगा।

शुभ रंग : नीला, सफेद
शुभ अंक : 2, 6
दिशा : उत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : किए गए कार्य का विश्लेषण कर निवेश लाभ पा सकते हैं।

 

मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
क्षेत्रीय दृष्टिकोण से सफलता की प्राप्ति का योग। लाभ के लिए अन्य क्षेत्र में भी निवेश का मन बनेगा। परिजनों से किसी कार्य के होने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के लिए सुदूर क्षेत्रों से नए व्यवसाय के लिए अवसर। नौकरीपेशा में प्रबंधकीय पद में उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय प्रबंधन में अवसर।

शुभ रंग : हल्का गुलाबी, नींबू पीला
शुभ अंक : 3, 8
दिशा : वायव्य, ईशान
अनुकूल सलाह : कार्य का लाभ लेते हुए अन्य निवेश की योजना साधें।

 

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
समस्याओं का हद तक समाधान होगा। विभागीय कार्यों मेें परिवर्तन करते हुए आगे बढ़ेंगे। समयानुसार पद वृद्धि का योग। व्यापारियों के लिए लाभ तथा प्रगति वाला समय है। विदेश से निवेश का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन के साथ अनुकूल पद। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता मिलेगी।

शुभ रंग : गहरा हरा, हल्का पीला
शुभ अंक : 1, 9
दिशा : मध्यउत्तर, दक्षिण
अनुकूल सलाह : कार्य योजना का समायोजन संगठन के लिए करें।

 

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
उधारी का धन प्राप्त होने का समय है। संपर्क साधते हुए कार्य सफल करें। पारिवारिक संतुलन की स्थितियां रहेंगी। नए क्षेत्र के बारे में योजना को आगे बढ़ाएंगे। व्यापारियों के लिए धातुओं का बाजार उतार-चढ़ाव के साथ लाभ देगा। नौकरीपेशा में वरिष्ठों का सहयोग। महिला तथा छात्रवर्ग को राजकीय सेवाओं में अवसर।

शुभ रंग : गहरा नीला, काला
शुभ अंक : 5, 7
दिशा : नैऋत्य, पश्चिम
अनुकूल सलाह : सही योजना का क्रियान्वयन लाभ दे सकता है।

 

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

राशि पर चंद्रमा का गोचर है। नई ऊर्जा तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करेगा। लाभ के लिए अन्य क्षेत्रों का चयन कर सकते हैं। व्यस्तता बनी रहेगी। व्यापारियों के लिए बिचौलिया से संबंधित सभी सौदे लाभ देंगे। नौकरीपेशा में प्रबुद्धवर्ग से मुलाकात नए अवसर प्रदान करेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को रक्षा प्रबंधन में अवसर।

शुभ रंग : केसरिया, लाल
शुभ अंक : 2, 6
दिशा : मध्यपूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : किए गए निवेश का लाभ मिलने का समय है।

 

तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
सोमवार की रात्रि तक बैचेनी का अनुभव करेंगे। मंगलवार से गोचर का प्रभाव तरोताजा रखते हुए कार्य के संबंध में आर्थिक रूप से आगे बढ़ाएगा। व्यापारियों के लिए बुध, गुरुवार लाभप्रद रहेगा। नौकरीपेशा में अस्थिरता से असंतोष। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों में विशेष परिवर्तन तथा क्षेत्र का चयन करना होगा।

शुभ रंग : हल्का जामुनी, गहरा पीला
शुभ अंक : 4, 8
दिशा : दक्षिण, पूर्व
अनुकूल सलाह : ज्यादा आवेश में आना आपके लिए मुश्किल पैदा कर सकता है।

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
कार्य में प्रगति का समय है। अलग-अलग क्षेत्र में सहयोगियों के माध्यम से लाभ की स्थिति बन सकती है। प्रयास करने से लाभ। व्यापारियों के लिए कृषि से संबंधित हाइब्रिड का सेक्टर आर्थिक लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा में प्रशासकीय उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को राजस्व के क्षेत्र में राजकीय अवसर के योग।

शुभ रंग : चंदन पीला, मरून
शुभ अंक : 7, 8
दिशा : वायव्य, ईशान
अनुकूल सलाह : योजनाओं को गतिशील बनाते हुए लाभ लें।

 

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
स्थितियों को परिवर्तित करने का प्रयास करेंगे। नया विचार कार्य क्षेत्र में बढ़ाएगा। जो कार्य से संबंधित सफलताओं को आगे बढ़ाएगा। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य लाभप्रद रहेगा। नौकरीपेशा में अनुकूल वातावरण का लाभ सफलता के रूप में दिखेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता।

शुभ रंग : बैंगनी, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 2, 4
दिशा : मध्यदक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : सहयोगियों के माध्यम से अनुकूल लाभ मिलेगा।

 

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
समय का सही उपयोग कर पाएंगे। कार्य की सफलता अन्य क्षेत्रों में भी ऊर्जावान बनाएगी। वरिष्ठों के सम्मान से प्रसन्नता का अनुभव होगा। विशेष लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए ऑइल रिफायनरी से संबंधित क्षेत्र लाभप्रद रहेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को नगरीय प्रशासन में अवसर मिलने की संभावना बन रही है।

शुभ रंग : नारंगी, अंगूरी हरा
शुभ अंक : 6, 8
दिशा : मध्यउत्तर, पूर्र्व
अनुकूल सलाह : तकनीकीसहयोग लेते हुए कार्य का लाभ ले सकते हैं।

 

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नए-नए लोगों से संपर्क चिन्तन करवाएगा। गंभीरता से निर्णय क्षमता को आगे बढ़ाएंगे। स्थिरता अनुभव करेंगे। भविष्य के लिए लाभप्रद सोचेंगे। व्यापारियों के लिए व्यवसाय के लाभ का समय है। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन के साथ अन्य कंपनी में वैदेशिक अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को वायु सेना में अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग : फिरोजी, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 5, 9
दिशा : मध्यपश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह : न्यायिक दृष्टिकोण से क्षेत्र का चयन करें।

 

मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
समसप्तक चंद्रमा लाभ की स्थिति बना रहा है। रुके कार्यों में गति का संकेत है। अन्य क्षेत्र में भी विशेष पहचान बनाने का प्रयास करेंगे। व्यापारियों के लिए ब्याज का व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सोमवार से पूर्व कार्य निबटा लेंं। नौकरीपेशा में उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को फिजियोथैरेपी से जुड़ी शिक्षा में सेवा के अवसर।

शुभ रंग : समुद्री हरा, कत्थई
शुभ अंक : 1, 4
दिशा : मध्यदक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : विकास की योजनाओं पर ध्यान देने का प्रयास करें।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Weekly rashifal : साप्ताहिक फलादेश (04 से 10 फरवरी 2018 )  जानिए इस सप्ताह क्या कहती है आपके ग्रहों की चाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो