scriptआज से 30 मार्च तक इन छह राशियों पर होने वाली है धन वर्षा | aaj se 30 march tak in 6 rashiyon par hone vali hai dhan dhanvarsha | Patrika News
होशंगाबाद

आज से 30 मार्च तक इन छह राशियों पर होने वाली है धन वर्षा

भोलेनाथ की कृपा से हर काम में मिलेगी सफलता

होशंगाबादMar 24, 2019 / 08:57 pm

poonam soni

aaj ka rashifal

आज से 30 मार्च तक इन छह राशियों पर होने वाली है धन वर्षा

होशंगाबाद। वैसे तो भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी भक्तों पर रहती है लेकिन अगले पांच दिन यानी 25 से 30 मार्च तक कुछ राशियों पर महाकाल की विशेष कृपा रहने वाली है। इन जातकों को अगले हफ्ते कोई बड़ा धन लाभ होने वाला है। आचार्य विकास तिवारी के अनुसार इन छह राशियों के जातको का मन प्रसन्न रहेगा। सभी कामों में सफलता मिलेगी। तो आइए आचार्य के अनुसार जानते है कि कौन कौन से वे छह राशियां है जिनपर भगवान भोलेनाथ की कृपा दृष्टि होने वाली है।
1) तुला, वृश्चिक
तुला और वृश्चिक राशि का शुभ समय कल से यानि २४ मार्च से शुरू हो गया है। आने वाले पांच दिनों में इन राशि के जातको को भगवान भोलेनाथ की कृपा से रूका हुआ कार्य बढ़ सकता है। इतना ही नहीं आपको शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
2) वृषभ, मिथुन
वृषभ, मिथुन भोलेनाथ की कृपा दृष्टि हमेशा रहेगी जिससे आपको जीवन में सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। जीवनसाथी की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। भोलेनाथ का नाम लेकर जिस कार्य की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। इतना ही नहीं रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल जाएगा।
3) मीन
इस हफ्ते बड़ा धन लाभ होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आप जीवन के हर मोड़ पर सफलता हासिल करते हुए आगे बढ़ेंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। कई महीनों से रुका हुआ कार्य फिर से शुरू होगा और सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
4) कन्या
अगले हफ्ते आपकी अचानक किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा, बेरोजगारों को रोजगार के साधन सुलभ होंगे। परिवार में माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने प्यार की बात अपने घरवालों से करोगे तो आप फायदे में रहोगे।

Home / Hoshangabad / आज से 30 मार्च तक इन छह राशियों पर होने वाली है धन वर्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो