scriptMp Election 2018: आचार संहिता के चलते अटके 50 लाख रुपए के तीन दर्जन काम | acahar sahita me atke 50laakh ke teen daran kaam | Patrika News
होशंगाबाद

Mp Election 2018: आचार संहिता के चलते अटके 50 लाख रुपए के तीन दर्जन काम

स्कूल शौचालय निर्माण भी अटका

होशंगाबादDec 14, 2018 / 11:39 pm

govind chouhan

achar sahita

Mp Election 2018: आचार संहिता के चलते अटके 50 लाख रुपए के तीन दर्जन काम

अमित बिल्लौरे/सोहागपुर. विधानसभा चुनाव की आचार संहिता ने शहरी क्षेत्र मेें लगभग तीन दर्जन कार्यों को अटका रखा है। उनका नए सिरे से निर्माण प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। नगर परिषद कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार करीब 50 लाख रुपए के निर्माण कार्य अभी भी अटके हुए हैं। पत्रिका ने मामले में नगर परिषद कार्यालय से पड़ताल की तो ज्ञात हुआ कि चुनाव की आचार संहिता लगते ही कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी निर्माण कार्यां की सूची बुलाई गई थी। सूची में मुख्य रूप से 13 वे कार्य शामिल किए गए थे, जिनके निर्माण जारी थे तथा आदेश पर सभी कार्यों को तत्काल रोक दिया गया था। वैसे तो कुल 35 कार्य रोके गए थे, जिनमें से 13 प्रगतिशील थे तथा शेष स्वीकृत थे, जिनका निर्माण कार्य प्रथम चरण से प्रारंभ किया जाना था। लेकिन स्वीकृत व प्रगतिशील के साथ-साथ प्रस्तावित कार्यों पर भी रोक लगाई गई थी। अब चूंकि आचार संहिता समाप्त हो चुकी है तथा चुनाव परिणाम तक घोषित हो चुके हैं तो स्थानीय निकाय को चाहिए कि वह निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करंे ताकि सभी कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो सके।

स्कूल शौचालय निर्माण भी अटका
रोके गए कार्यों में महत्वपूर्ण कार्य है मातापुरा मिडिल स्कूल का शौचालय, जिसका पुराना शौचालय भवन निर्माण के समय तोड़ दिया गया था। जरूरत पडऩे पर निस्तार के लिए शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी आस पड़ौस में जाया करते थे। लेकिन अब चूंकि मतदान के बाद लंबा समय बीत गया तथा परिणाम भी आ गए हैें तो जरूरत है कि शौचालय निर्माण तत्काल प्रारंभ किया जाए। उल्लेखनीय है कि तीन दशकों के बाद मातापुरा स्कूल का निर्माण प्रारंभ किया गया था तथा प्रायमरी स्कूल भवन के शौचालय को भी बिना किसी दूरगामी सोच के तोड़ दिया गया था। इसके बाद से स्कूल स्टाफ तथा विद्यार्थी अब तक परेशान हैं।

ये हैं रुके हुए कार्य
जानकारी अनुसार प्रगतिशील 13 कार्यों में आठ लाख 97 हजार रुपए के चार सड़क निर्माण, एक लाख 80 हजार 92 रुपए के दो नाली निर्माण, 81 हजार 131 रुपए का एक छत निर्माण, एक लाख 29 हजार 459 रुपए का मुख्य बाजार में दीवार निर्माण, 12 लाख 96 हजार रुपए का नप कार्यालय निर्माण, एक लाख 78 हजार 707 रुपए का कक्ष निर्माण, 85 हजार रुपए का शाौचालय निर्माण, एक लाख 97 हजार रुपए से पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य तथा एक लाख 21 हजार 611 रुपए से विस्थापित मोहल्ले में पुलिया निर्माण के कार्य प्रगतिशील स्थिति में थे। जो कि अटके हुए हैं। इस तरह 31 लाख 71 हजार 737 रुपए के प्रगतिशील निर्माण तथा लगभग साढ़े 18 लाख रुपए के 20 से अधिक प्रस्तावित कार्य अटके हुए हैं। जिन्हें जल्द शुरू किए जाने की मांग नागरिकों ने की है।

जल्द प्रारंभ होंगे रुके कार्य
1. रोके गए सभी कार्य जल्द ही प्रारंभ होंगे। इसके अलावा अन्य प्रस्तावित कार्य भी होंगे। यहां तक कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर लगभग 90 लाख रुपए लागत से नए बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण भी होगा।
-जीएस राजपूत, सीएमओ, नप सोहागपुर

Home / Hoshangabad / Mp Election 2018: आचार संहिता के चलते अटके 50 लाख रुपए के तीन दर्जन काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो