scriptआशा कार्यकर्ता ने गांव में आने से किया मना तो युवक ने तान दी बंदूक, जान से मारने की दी धमकी | Anganwadi worker threatened to die | Patrika News
होशंगाबाद

आशा कार्यकर्ता ने गांव में आने से किया मना तो युवक ने तान दी बंदूक, जान से मारने की दी धमकी

ग्राम नन्दरवाड़ा में एक युवक ने गांव में प्रवेश करने से रोकने वाली आशा कार्यकर्ता को बन्दूक तान कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

होशंगाबादMay 01, 2020 / 03:00 pm

poonam soni

आशा कार्यकर्ता ने गांव में आने से किया मना तो युवक ने तान दी बंदूक, जान से मारने की दी धमकी

आशा कार्यकर्ता ने गांव में आने से किया मना तो युवक ने तान दी बंदूक, जान से मारने की दी धमकी

सिवनी मालवा। ग्राम नन्दरवाड़ा में एक युवक ने गांव में प्रवेश करने से रोकने वाली आशा कार्यकर्ता को बन्दूक तान कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। लॉकडाउन को लेकर ग्राम नन्दरवाड़ा में प्रवेश करने वाले मार्गों पर बैरिकेड्स लगाकर पर ग्रामीण और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नियुक्त किए हैं। दो दिन से यहां शेख आवेद पिता शेख सईद निवासी हरदा हाल मुकाम सोमालवाड़ा आकर डरा धमका रहा था। बुधवार को सुबह 11 बजे चेकपोस्ट पर बैरिकेड्स हटाते हुए बाजार में गया। जिसे वहां तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों ने रोका।

बंदूक दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
करीब आधा घंटे बाद आरोपी अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर नन्दरवाड़ा गांव के बैरियर पर आया और ड्यूटी पर मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इधर, घटना से डरी कार्यकर्ता व समिति सदस्य बैरियर छोड़कर घर चले गए।

आरोपी पर की कार्रवाई की मांग
घटना के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला बाल विकास अधिकारी रामकुमार सोनी के साथ सिवनीमालवा थाने पहुंची और आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग थाना प्रभारी संजय चौकसे से की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी शेख आवेद को पुलिस ने ग्राम सोमलवाड़ा से गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

Home / Hoshangabad / आशा कार्यकर्ता ने गांव में आने से किया मना तो युवक ने तान दी बंदूक, जान से मारने की दी धमकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो