scriptasian games 2018 : हर्षिता का ब्राउंज पक्का, सिल्वर बनाने उतरेगी मैदान में | Patrika News
होशंगाबाद

asian games 2018 : हर्षिता का ब्राउंज पक्का, सिल्वर बनाने उतरेगी मैदान में

सेलिंग में देश का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं होशंगाबाद की हर्षिता तोमर

होशंगाबादAug 30, 2018 / 02:15 pm

sandeep nayak

asian games 2018 india

Asian Games 2018 LIVE

होशंगाबाद। जबलपुर की मुस्कान किरार के बाद प्रदेश के होशंगाबाद की हर्षिता तोमर ने एशयंस गेम्स में अपना ब्राउंज मैडल पक्का कर लिया है। हर्षिता शनिवार को अपने मेडल का रंग बदलने के लिए फिर से मैदान में उतरेंगी। हर्षिता सेलिंग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। तीन दिनों से छठे स्थान पर चल रहीं हर्षिता बुधवार को तीसरे स्थान पर पहुंच गई थी, इस प्रकार उनका अब ब्रांज मेडल पक्का हो गया है। अब यदि रैकिंग में सुधार होता है तो दूसरे स्थान पर पहुंच सकती हैं। हर्षिता होशंगाबाद में न्यास कॉलोनी में रहती हैं, फिलहाल एकेडमी में सिलेक्शन होने के बाद परिवार सहित भोपाल में रह रही हैं।
प्रत्येक रेस में मिलते हैं 10 अंक
पिता देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता का एक और चरण बचा है। सेलिंग में प्रतियोगिता कुल 12 रेस में पूरी होती है। विजेताओं को प्रत्येक रेस के 10 अंक मिलते हैं। हर्षिता को बुधवार को जो अंक मिले हैं उनसे वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। शुक्रवार को प्रतियोगिता की आखिरी रेस बाकी है। इसमें हर्षिता को विजय होने पर दस अंकों की बढ़त मिल सकती है। इस बढ़त के बाद उसे दूसरा स्थान प्राप्त हो जाएगा। शनिवार तक उसके एक पायदान और ऊपर चढऩे की उम्मीद है। इसके बाद उसे सिल्वर मेडल मिल सकता है। यदि कोई अंक नहीं भी मिला तो रजत पदक उसे मिलेगा।
इधर, साफ्ट बॉल में आध्या ने जीता सभी का दिल
इधर, शहर की ही आध्या तिवारी ने सॉफ्ट बॉल मिक्स डबल्स में सभी का दिल जीता। बुधवार को इसके दो मैच हुए। आध्या तिवारी और रोहित धीमन साथ खेले। शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन कर दोनों टीमें थ्री ऑल सेट की बराबरी पर रहीं। लेकिन कुछ देर बाद सर्विस ब्रेक कर 2 सेट लगातार जीतकर विरोधी खिलाडिय़ों ने 5-3 से मैच जीत लिया। आध्या ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को टीम इवेंट हैं। आध्या ने बताया इसमें और बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

Home / Hoshangabad / asian games 2018 : हर्षिता का ब्राउंज पक्का, सिल्वर बनाने उतरेगी मैदान में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो