scriptआकर्षक झांकी और प्रतिमा स्थापित करने वाली समितियां हुई सम्मानित | Attractive tableaux and statues set up committees honored | Patrika News
होशंगाबाद

आकर्षक झांकी और प्रतिमा स्थापित करने वाली समितियां हुई सम्मानित

वरिष्ठ नागरिक संघ ने आकर्षक प्रतिमा और झांकी सजाने पर किया सम्मान

होशंगाबादOct 16, 2021 / 05:19 pm

Manoj Kundoo

BENGAL COVID EFFECT ON DURGA PUJA-कोविड का इस साल भी दुर्गापूजा पर पड़ा साया

इटारसी।

वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी द्वारा प्रतिमा स्थापना समितियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुरानी इटारसी की उत्कृष्ट सजावट वाली झांकियों को उनके पंडाल पर जाकर पुरष्कृत किया गया। पुरष्कृत होने वाली श्रेष्ठ झांकियों को सम्मान पत्र एवं मोमेंटो देकर संघ ने सम्मानित किया।
शहर में इस वर्ष नवरात्रि पर विशेष झांकियां सजाई गई थी। आकर्षक विद्युत साजसज्जा से झांकियां सुंदर लग रही थी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वरिष्ठ नागरिक संघ ने झांकियों और मूर्ति स्थापना समितियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अनिल दुबे, आरसी वर्मा, बीआर बनोरिया, टीआर चोलकर, आरएल मौर्य, सुरेश मालवीय, आरएस बडकुर, एमएल पटेल, आरजे बनोरिया, हरिहर प्रसाद शुक्ला, एमएल बाथरी शामिल थे।
इन समितियों ने जीता इनाम-
बमभोले दरबार पलकमती नगर हाउसिंग बोर्ड, दुर्गा मंडल कैलाश बिहार कालोनी जमानी रोड को झांकी एवं उत्तम विधुत व्यवस्था के लिए पुरस्कृत किया गया। सांई दरबार शिवाजी नगर जमानी रोड, सेवा समिति सुदामा मैरिज हाल के सामने। शिव पार्वती की प्रतिमा बहुत ही आकर्षक रूप से सजाई थी। संकल्प सार्वजनिक दुर्गा मंडल, बैतूल रोड। नवयुवक दुर्गा मंडल सनखेड़ा नाका को पुरस्कृत किया गया।
आकर्षक झांकी और प्रतिमा स्थापित करने वाली समितियां हुई सम्मानित
-वरिष्ठ नागरिक संघ ने आकर्षक प्रतिमा और झांकी सजाने पर किया सम्मान
इटारसी। वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी द्वारा प्रतिमा स्थापना समितियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुरानी इटारसी की उत्कृष्ट सजावट वाली झांकियों को उनके पंडाल पर जाकर पुरष्कृत किया गया। पुरष्कृत होने वाली श्रेष्ठ झांकियों को सम्मान पत्र एवं मोमेंटो देकर संघ ने सम्मानित किया।
शहर में इस वर्ष नवरात्रि पर विशेष झांकियां सजाई गई थी। आकर्षक विद्युत साजसज्जा से झांकियां सुंदर लग रही थी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वरिष्ठ नागरिक संघ ने झांकियों और मूर्ति स्थापना समितियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अनिल दुबे, आरसी वर्मा, बीआर बनोरिया, टीआर चोलकर, आरएल मौर्य, सुरेश मालवीय, आरएस बडकुर, एमएल पटेल, आरजे बनोरिया, हरिहर प्रसाद शुक्ला, एमएल बाथरी शामिल थे।
इन समितियों ने जीता इनाम-
बमभोले दरबार पलकमती नगर हाउसिंग बोर्ड, दुर्गा मंडल कैलाश बिहार कालोनी जमानी रोड को झांकी एवं उत्तम विधुत व्यवस्था के लिए पुरस्कृत किया गया। सांई दरबार शिवाजी नगर जमानी रोड, सेवा समिति सुदामा मैरिज हाल के सामने। शिव पार्वती की प्रतिमा बहुत ही आकर्षक रूप से सजाई थी। संकल्प सार्वजनिक दुर्गा मंडल, बैतूल रोड। नवयुवक दुर्गा मंडल सनखेड़ा नाका को पुरस्कृत किया गया।

Home / Hoshangabad / आकर्षक झांकी और प्रतिमा स्थापित करने वाली समितियां हुई सम्मानित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो