scriptसावधान……अगर आप परिवार के साथ सड़क पर चल रहे हैं तो रहें अलर्ट | Be careful ... if you are walking on road with family then stay alERT | Patrika News
होशंगाबाद

सावधान……अगर आप परिवार के साथ सड़क पर चल रहे हैं तो रहें अलर्ट

सड़कों पर डेढ़ हजार से ज्यादा मवेशी,
कांजी हाउस के नाम पर नपा दौड़ा रही कागजी घोड़े
शहर की अंदरूनी सड़कों से लेकर हाइवे तक पर मवेशी

होशंगाबादJul 12, 2019 / 12:47 pm

Rahul Saran

hoshangabad, NAGARPALIKA, awaara pashu, accident jone,

hoshangabad, NAGARPALIKA, awaara pashu, accident jone,

होशंगाबाद। शहर की सड़कों पर इक्का-दुक्का नहीं बल्कि डेढ़ हजार से ज्यादा आवारा मवेशी हैं। शहर के लोग सड़कों पर आवारा मवेशी राज से हलाकान है। कई बार यह मवेशी गंभीर हादसों का कारण भी बन गए हैं मगर उनके स्थाई इंतजाम की जब बात आती है तो जिम्मेदार चुप्पी साध लेते हैं। वर्तमान में मवेशी राज शहर की बड़ी समस्या बना हुआ है और नपा का अमला १०-२० पशुओं को पकड़कर खुद की पीठ थपथपा रहा है। लोगों को इस समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए नपा कांजी हाउस के नाम पर केवल कागजी घोड़े ही दौड़ा रही है।
—–
टीन शेड के नीचे कांजी हाउस
शहर में पहले दो कांजी हाउस हुआ करते थे। यह कांजी हाउस शहर के जुमेराती और सदर बाजार इलाके में नपा संचालित करती थी। करीब ५० साल पुराने भवनों में संचालित होने वाले कांजी हाउसों में से सदर बाजार का बंद पड़ा है। केवल जुमेराती का कांजी हाउस बस नाम के लिए चालू है। यह कांजी हाउस टीन शेड के नीचे चल रहा है। इसमें भी बमुश्किल आधा दर्जन गाय ही मौजूद हैं।
—-
५ साल से अधूरी योजना
नपा ने कांजी हाउस बनाने के लिए करीब ५ साल पहले योजना बनाई थी मगर यह योजना धरातल पर नहीं अब तक नहीं आई है। नपा दोनों कांजी हाउस की हालत सुधारने की बात तो कह रही है मगर उस पर कितनी राशि खर्च करेगी, यह खुद नपा प्रशासन बताने की स्थिति में नही है।
—–
सड़कों पर मवेशी, हादसे का खतरा
आवारा मवेशी १० से २० की संख्या में शहर की प्रमुख सड़कों जिनमंे कलेक्ट्रेट रोड, सतरस्ता क्षेत्र, मीनाक्षी चौराह, हाउसिंग बोर्ड रोड सहित अन्य व्यस्ततम सड़कों पर खड़े रहते हैं और ट्रेफिक में समस्या बनते हैं। सड़कों पर मवेशी राज के यह हालात गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं।
——
सुविधा के नाम पर १ ही गौशाला
शहर की सड़कों पर यदा-कदा चलने वाले अभियान के तहत पकड़ी जाने वाली गायों को बीटीआई क्षेत्र में संचालित गौशाला मंे छोड़ दिया जाता है। इसमें भी गायों को ही रखा जाता है। इस गौशाला को एक संस्था संचालित करती है जिसे नपा चारा और पानी उपलब्ध कराती है।

किसने क्या कहा
सड़कों पर आवारा मवेशी बहुत बड़ी समस्या बन रहे हैं। नपा इस समस्या का स्थाई हल करने की जगह औपचारिकता करती है और फिर ध्यान हटा लेती है। मवेशियों के कारण कोई भी हादसे का शिकार हो सकता है।
भीम सेन, स्थानीय निवासी
शहर से गुजरने वाले हाइवे और अंदरूनी सड़कों पर मवेशी राज है। इस समस्या को लेकर नपा प्रशासन बिल्कुल गंभीर नही है। जब किसी के साथ हादसा होगा तब अफसरों की नींद खुलेगी।
शफीक खान, स्थानीय निवासी
आवारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। दो दिन में अब तक दो दर्जन से ज्यादा पशुओं को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया है। जुमेराती और सदर बाजार के कांजी हाउस के जीर्णोद्धार के लिए नपा कार्य योजना बना रही है।
प्रशांत जैन, कार्यालय अधीक्षक नपा होशंगाबाद।

Home / Hoshangabad / सावधान……अगर आप परिवार के साथ सड़क पर चल रहे हैं तो रहें अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो