scriptBREAKING बीजेपी में संगठन की तानाशाही, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा | bjp hoshangabad nagar President Vaibhav Singh Solanki regine | Patrika News
होशंगाबाद

BREAKING बीजेपी में संगठन की तानाशाही, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

अपने हिसाब से कार्यकारिणी गठित नहीं करने देने का लगाया आरोप

होशंगाबादSep 06, 2018 / 06:54 pm

sandeep nayak

bjp hoshangabad nagar President Vaibhav Singh Solanki regine

BREAKING बीजेपी में संगठन की तानाशाही, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

होशंगाबाद। विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी में असंतोष के हालात बन रहे हैं। अपने ही लोग नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के होशंगाबाद नगर अध्यक्ष वैभव सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा देने संबंधी एक पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने वीडियो डालते हुए संभाग के संगठन मंत्री और युवा मोर्चा प्रभारी को अपने इस्तीफे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। गौरतलब है कि इसके पहले पिछले माह पिपरिया में भी एक अन्य बीजेपी नेता ने पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया था। पिपरिया के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक जोशी ने इस्तीफा दिया था।
यह कहा वीडियो में
वैभव सोलंकी ने इस्तीफे के साथ फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें अपने इस्तीफे के लिए दो बातों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए एससी एसटी एक्ट नुकसान दायक होगा। मैं इस एक्ट के खिलाफ हूं।
दूसरी वजह में बताया है कि इन दिनों संगठन में तानाशाही चल रही है। पार्टी में किसी को भी अपने हिसाब से कार्यकारिणी नहीं बनाने दी जा रही है। मुझसे भी कार्यकारिणी के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जबकि में अपने हिसाब से काम करना चाहता हूं। जबकि संगठन का कहना है कि वो कार्यकारिणी बना लेंगे आप तो बस साइन कर दीजिए। संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन, जिाल युवा मोर्चा प्रभारी सुनील राठौर, जिला अध्य युवा मोर्चा प्रांशुराने कार्यकारिणी बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं।
पार्टी मेरे लिए मां की तरह
मेरे लिए पार्टी मां की तरह है। मैं पार्टी में कल भी था और आगे भी रहूंगा। पार्टी में लगातार अच्छा काम कर रहा था। आगामी विधानसभा की तैयारी कर रहा था ताकि इस बार अच्छा काम सकूं। लेकिन अब पद से इस्तीफा दे रहा हूं। लेकिन पार्टी के लिए काम करता रहूंगा।

Home / Hoshangabad / BREAKING बीजेपी में संगठन की तानाशाही, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो