scriptभाजपा विधायकों और जनप्रतिनिधियों को डेढ़ घंटे इंतजार कराया कलेक्टर ने | BJP MLAs had to wait an hour and a half to meet the collector | Patrika News
होशंगाबाद

भाजपा विधायकों और जनप्रतिनिधियों को डेढ़ घंटे इंतजार कराया कलेक्टर ने

सरकारी आयोजन में तवज्जों नहीं मिलने की शिकायत लेकर गए

होशंगाबादOct 22, 2019 / 01:03 pm

poonam soni

भाजपा विधायकों और जनप्रतिनिधियों को डेढ़ घंटे इंतजार कराया कलेक्टर ने

भाजपा विधायकों और जनप्रतिनिधियों को डेढ़ घंटे इंतजार कराया कलेक्टर ने

होशंगाबाद. भाजपा विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की सरकारी कार्यक्रमों में लगातार हो रही उपेक्षा की शिकायत लेकर सोमवार को भाजपा के तीन विधायक और नगरीय निकाय अध्यक्ष कलेक्टर शीलेंद्र सिंह से मिलने पहुंचे। कलेक्टर ने उन्हें दो बजे का समय दिया था लेकिन शाम साढ़े तीन बजे मुलाकात हो सकी। तब तक यह सभी कलेक्ट्रेट में इंतजार करते रहे। बाद में आयोजनों में तवज्जो नहीं मिलने की शिकायत के साथ विभिन्न मांगे रखी। ज्ञात रहे कि कलेक्टर पहले भी भाजपा विधायकों को एक बैठक में इंतजार कराने के बाद नहीं पहुंचे थे। पिछले दिनों शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में भी भाजपा के विरोध के बाद विधायकों के नाम कार्ड में जोड़े गए थे।

विधायक ने कलेक्टर से मांगा मिलने का समय
सूत्रों ने बताया कि पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने सोमवार को कलेक्टर शीलेंद्र सिंह से मिलने का समय मांगा था। उन्होंने टीएल बैठक के बाद दो बजे आने का कहा था। यह बैठक अक्सर दोपहर दो बजे तक खत्म हो जाती है। इस कारण नागवंशी के साथ विधायक प्रेमशंकर वर्मा, विजयपाल सिंह, जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, नपा अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, पिपरिया नपाध्यक्ष राजीव जायसवाल, बाबई नपाध्यक्ष ओम उपाध्याय, देवी दयाल यादव और शिव चौबे कलेक्ट्रेट पहुंच गए।
कलेक्टर थे बैठक में
लेकिन कलेक्टर बैठक में थे, उन्हें वहां शाम साढ़े तीन बजे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद कलेक्टर ने बुलाकर शिकायत सुनी। जिलाध्यक्ष जायसवाल ने बताया कि जिले में शासकीय कार्यक्रमों में वर्तमान विधायकों और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है। विरोध के बाद कार्ड में नाम जोड़े जा रहे हैँ। इसी का विरोध जताने कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर ने अधिकारियों को समझाइश देने को आश्वासन दिया है।
इन मुद्दे पर भी रखी बात
शिकायत के बाद होशंगाबाद में आइएसबीटी बस स्टैंड की भूमि के आवंटन में हो रही देरी, बाबई बस स्टैंड की भूमि और पिपरिया ट्रांसपोर्ट नगर की भूमि के लिए कलेक्टर से फाइल आगे बढ़ाने का आग्रह किया। खराब सड़कों की जल्द मरम्मत औरं सिवनीमालवा में वन ग्रामों में आने वाली भूमि पर अनुमति और जिले में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग रखी।

हमने पहले ही सभी अधिकारियों को प्रोटोकॉल फॉलो करने के आदेश दिए हैं। एेसे में अगर कोई जानबूझकर जनप्रतिनिधियों को छोड़ रहा है, तो एेसी स्थिति में कोई शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।
शीलेंद्र सिंह, कलेक्टर होशंगाबाद
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो