scriptपहले किया बच्चे का अपहरण फिर तक दी ऐसी हरकत | boy kidnapped and hoshangabad crime news | Patrika News
होशंगाबाद

पहले किया बच्चे का अपहरण फिर तक दी ऐसी हरकत

आरोपी युवक ने डेढ़ किमी दूर फार्म पर ले जाकर किया कृत्य, आरोपी युवक पर पास्को

होशंगाबादMar 25, 2019 / 08:18 pm

sandeep nayak

Letest Crime News In Hindi Neemuch

crime

माखननगर। बाबई के सांसद आदर्श ग्राम सांगाखेड़ा कला के एक युवक ने सात साल के बच्चे को बाजार से अपहरण कर बाइक से डेढ़ किमी दूर फार्म पर ले जाकर मारपीट कर कुकृत्य किया। घटना रविवार रात की है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस ने देर रात में ही परिजन की रिपोर्ट पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। घटना का खुलासा सोमवार सुबह हुआ। इसके बाद आरोपी सुनील कीर के खिलाफ पास्को एक्ट सहित धारा 377 बढ़ाई गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

घर से दुकान तोश लेने निकला था
तीसरी कक्षा में पढऩे वाला 7 वर्षीय किशोर रविवार शाम 7 बजे पिता से तोश लाने दुकान जाने का कहकर निकला था, जो 9 बजे तक वापस नहीं लौटा। तब पिता सहित परिजन ने खोजबीन शुरू की। भतीजे ने बताया कि पुरानी कलारी के सामने सुनील कीर के साथ फार्म तरफ जाते देखा है। रात 10 बजे करीब 3 घन्टे बाद आरोपी सुनील कीर ने किशोर को उसके घर के सामने छोड़ा और भाग गया। पीडि़त किशोर ने मारपीट की बात बताई। उसके टोहनी-घुटने छिले हुए थे। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर सुनील के खिलाफ धारा 363 का केस दर्ज किया।
सोमवार को हुआ कुकृत्य का खुलासा

घटना के दूसरे दिन सोमवार की सुबह रात से घबराये हुए किशोर को मां नहाने ले गई तब दर्द होने पर किशोर ने मां को सच्चाई बताई। तब परिजन किशोर को लेकर थाने पहुंचे। दोबारा किशोर की एमएलसी कराई गई। जिसमें डॉक्टर आरएस मीना व डॉ. राजेश धाकड़ ने अप्राकृतिक कृत्य की पुष्टि की। किशोर को जिला अस्पताल विशेषज्ञ से परीक्षण कराने भेजा गया। डॉक्टरों ने रासायनिक परीक्षण के लिए आवश्यक साक्ष्य का विसरा पिजर्व किया है।
आरोपी के खिलाफ बढ़ाई गई धाराएं
बाबई थाना प्रभारी अनूप सिंह नैन ने बताया रविवार रात दर्ज 363 के केस में आरोपी सुनील कीर के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य की धारा 377, सहित पास्को एक्ट की धाराओं का इजाफा किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Home / Hoshangabad / पहले किया बच्चे का अपहरण फिर तक दी ऐसी हरकत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो