scriptठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर फिर से शुरू | Cold third degree torture resume | Patrika News
होशंगाबाद

ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर फिर से शुरू

सीजन में पहली बार पचमढ़ी से कम हुआ शहर का पारादोबारा लौटी ठंड

होशंगाबादJan 20, 2020 / 01:30 pm

rajendra parihar

ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर फिर से शुरू

ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर फिर से शुरू

होशंगाबाद. जिले के तापमान में गिरावट का क्रम एक बार फिर शुरू हो गया है। तापमान में गिरावट की वजह से सीजन में पहली बार ऐसा हुआ है जबकि शहर का न्यूनतम तापमान पचमढ़ी से भी कम रिकॉर्ड किया गया हो। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा जबकि पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी सिर्फ 2.1 डिग्री का ही अंतर है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री रहा तो पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन के तापमान में हुई 4 डिग्री की गिरावट रविवार को शीत लहर चलने से शहर के अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट हुई वहीं न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली गिरावट हुई। वहीं पचमढ़ी के अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट हुई हालांकि न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री का इजाफा हुआ। मौसम विभाग के डीएस गौर ने बताया कि शीतलहर बढऩे से जिले के तापमान में गिरावट होगी जिससे ठंड और बढ़ेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो