scriptHeavy Rain Alert: उत्तर भारत की हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, इन जिलों में एक सप्ताह में बारिश के आसार | Cold winds increase chill, rain in these districts in a week | Patrika News
होशंगाबाद

Heavy Rain Alert: उत्तर भारत की हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, इन जिलों में एक सप्ताह में बारिश के आसार

दो दिन आसमान साफ रहने के बाद रविवार को फिर बदला मौसम का मिजाज़

होशंगाबादDec 16, 2019 / 12:11 pm

poonam soni

Heavy Rain Alert: उत्तर भारत की हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, इन जिलों में एक सप्ताह में बारिश के आसार

Heavy Rain Alert: उत्तर भारत की हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, इन जिलों में एक सप्ताह में बारिश के आसार

होशंगाबाद। सप्ताह का आखिरी दिन लोगों ने ठंड के बीच गुजारा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से ठंड रही। दरअसल उत्तर भारत से आ रही हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। आसमान में लगातार बादलों और कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान को बढ़ा दिया। हालांकि जिले में कम दबाव का क्षेत्र बना है। जो जिले का मौसम और भी खराब करेगा।
तीन डिग्री गिरा दिन का तापमान
रविवार को शहर के न्यूनतम तापमान में भले 2.1 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई हो लेकिन अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट हुई। हिलस्टेशन पचमढ़ी के न्यूनतम तापमान में 5.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई अधिकतम तापमान में 0.3 मामूली गिरावट हुई। तापमान में फेरबदल के बाद शहर का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पचमढ़ी मंे अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रहा।
आगामी सप्ताह में बारिश के भी आसार
गिरते तापमान से फिलहाल लोगों को राहत की उम्मीद कम है। मौसम विभाग की माने तो आगामी सप्ताह में तापमान में और गिरावट होगी। वहीं जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने के भी आसार बन रहे हैं। दो दिन पहले भी बारिश होने से मौसमइ सर्द हो गया था।
नमी से फसलों में कीट का संकट
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद से लगातार मौसम में नमी का फसलों पर असर पड़ रहा है। लगातार नमी बनी रहीं तो पौधों में कीट का प्रकोप बढ़ जाएगा। कृषक छोटू रावत ने बताया कि जिन किसानों ने दो या तीन दिन में बोवनी की है, उन्हें बीज सड़ जाने की चिंता सता रही है। कृषि उपसंचालक जितेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि ओलावृष्टि से सिवनीमालवा में ज्यादा नुकसान हुआ है। जिसका सर्वे किया जा रहा है। मौसम में यदि इसी तरह लगातार नमी रही तो कीट का प्रकोप फसलों पर बढ़ेगा।
न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी
दिन- न्यूनतम तापमान(डिग्री में)
09 दिसंबर 14.0
10 दिसंबर 14.7
11 दिसंबर 14.4
12 दिसंबर 17.0
13 दिसंबर 17.8
14 दिसंबर 16.9
15 दिसंबर 19.0

अधिकतम तापमान में गिरावट
दिन- अधिकतम तापमान(डिग्री में)
09 दिसंबर 28.9
10 दिसंबर 28.5
11 दिसंबर 29.5
12 दिसंबर 27.7
13 दिसंबर 26.9
14 दिसंबर 26.1
15 दिसंबर 22.9
सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े, ओपीडी 500 पार:

होशंगाबाद. मौसम बदलने का सीधा असर सेहत पर पड़ रहा है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे हो रहे हैं। पिछले दो दिनों से जिला अस्पताल की ओपीडी 500 पार पहुंच गई है। यहां सबसे ज्यादा सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज आ रहे हैं। यही हाल शहर की लगभग सभी निजी अस्पतालों का है।
कम दबाव के क्षेत्र की वजह से जिले में बूंदाबांदी के साथ जोरदार बारिश के आसार है। इस सप्ताह के तापमान में गिरावट होगी।
डीएस गौर, मौसम वैज्ञानिक

Home / Hoshangabad / Heavy Rain Alert: उत्तर भारत की हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, इन जिलों में एक सप्ताह में बारिश के आसार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो