scriptइको फ्रैंडली गणेश प्रतिमाओं के साथ मनेगा गणेश उत्सव | Eco-Friendly Statues Unite In The Market | Patrika News
होशंगाबाद

इको फ्रैंडली गणेश प्रतिमाओं के साथ मनेगा गणेश उत्सव

पर्यावरण और जल संरक्षण का दे रहे संदेश

होशंगाबादSep 13, 2018 / 11:32 am

yashwant janoriya

Eco-Friendly Statues Unite In The Market

Eco-Friendly

इटारसी. गणेशोत्सव के दो दिन पहले परिवर्तन संस्था ने बाजार में ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं को बाजार में उतारा और लोगों को यह प्रतिमाएं घरों में स्थापित कर पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरुक किया। परिवर्तन संस्था की इस पहल को आम लोगों में भी खासी तवज्जो मिल रही है।
3 साल पहले शुरूआत – प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं से पर्यावरण के साथ ही जल प्रदूषण भी होता है। प्रदूषण के इस स्वरूप को आम जनता के बीच पहुंचाने और लोगों को गणेशोत्सव में मिट्टी की गणेश प्रतिमा से जोडऩे के लिए 3 साल पहले परिवर्तन संस्था ने अभियान चालू किया था। अभियान के तहत संस्था ने पहले लोगों में जागरुकता लाने की कोशिश की थी और फिर संस्था सदस्यों ने ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं बनाकर बाजार में लाए थे। तीसरे साल भी संस्था सदस्यों ने ईको फे्रंडली प्रतिमाएं बनाकर बाजार में उतारी और लोगों को जागरुक किया। इस बार संस्था सदस्यों द्वारा प्रतिमा के साथ ही गमला व तुलसी का पौधा भी दिया जा रहा है।
बच्चों ने बनाई प्रतिमा, निकाली रैली – शासकीय नवीन माध्यमिक शाला धांईखुर्द में मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण क्षितिज इको क्लब के तत्वावधान में दिया गया। प्रशिक्षण के बाद शाला के बच्चों ने ही मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं तैयार कीं। इस मौके पर शिक्षकों ने बच्चों को पीओपी की प्रतिमाएं पानी में विसर्जित करने पर होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कार्यशाला के बाद छात्रों ने ग्राम धांई सोठिया, लोधड़ी, नयापुरा, टेमला, सांकई में पंपलेट वितरण कर लोगों को भी जागरुक किया।
लोगों में जागरुकता आई है
तीन साल से संस्था लोगों को जागरुक करने का प्रयास कर रही है। लोगों में भी अब ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने की जागरुकता बढ़ी है। संस्था के प्रयास से अब लोग भी धीरे-धीरे जुड़ रहे हैं। अभियान के तहत संस्था ने पहले लोगों में जागरुकता लाने की कोशिश की थी और फिर संस्था सदस्यों ने ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं बनाकर बाजार में लाए थे।
अनुराग दीवान, सदस्य परिवर्तन संस्था

Home / Hoshangabad / इको फ्रैंडली गणेश प्रतिमाओं के साथ मनेगा गणेश उत्सव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो