scriptचांद ने दी दस्तक, कल 8 बजे होगी ईद उल फितर की सुबह | Eid ul fitr celebration in hoshangabad | Patrika News
होशंगाबाद

चांद ने दी दस्तक, कल 8 बजे होगी ईद उल फितर की सुबह

मुस्लिम समाज करेंगा इबादत के लिए दुआ

होशंगाबादJun 04, 2019 / 09:08 pm

poonam soni

eid

चांद ने दी दस्तक, कल 8 बजे होगी ईद उल फितर की सुबह

होशंगाबाद। मुस्लिम समाज के रमजान का पवित्र माह का कल अंतिम दिन रहेगा। मुस्लिम समाज के रोजे पुरे हो जाएगें। कल ईद के साथ हजारों हाथ मस्जिद में इबादत के लिए उठेंगे। मंगलवार को 29 वां रोजा मनाया गया। आज शाम को चांद दिखाई दिया तो वहीं देश भर में बुधवार को ईद का ऐलान भी हुआ। शहर काजी जनाब अशफाक अली साहब ने बताया कि चांद ने दस्तक दे ही है कल ईद मनाई जाएगी। सभी मस्जिदो में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज के लिए इकठ्ठे होगें।
ये रहेगा नमाज का टाइम
मस्जिद- समय
ईदगाह- सुबह 8 बजे
आयशा मस्जिद मोमिनपुरा- 8.15 बजे
सानी जामा मस्जिद बालागंज- 8.30 बजे
हमीदिया मस्जिद सब्जी मंडी- 9.00 बजे
कासमी मस्जिद टेलीफोन एक्सचेंज- 9.15 बजे
सेठ साहब वाली मस्जिद बड़ी बजरिया- 9.30 बजे
सहरी होने तक लोगो ने की खरीददारी
ईद का ऐलान होते ही लोगों ने सहरी के समय तक ईद की खरीददारी की। बच्चें, बुजुर्ग सहित युवाओं ने अपने लिए नए नए कपड़े, सिवाईया जैसी खाने की सामग्री भी खरीदी। शाम तक बाजारों में खासा भीड़ देखने को मिली। कुछ लोग रोजा पूरा करने के बाद बजाए शाम को रोजा खोलने के बाद ही बाजारों का रुख कर रहे हैं।
ईद के दिन देंगे फितरा
वहीं दूसरी ओर रमजान माह में दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। मुस्लिम धर्मावलंबी जकात और फितरे के रूप में गरीबों को दान पुण्य करते हैं। मुस्लिम सुमदाय के लोग साल भर की कमाई का ढ़ाई फीसदी हिस्सा जकात के रूप में दिया जाता है। काजी साहब बताते है कि यह कार्य रमजान के पवित्र महीने में किया जाता है। यह इस्लाम समाज में अनिवार्य बताया गया है। ताकि हर गरीब ईद खुशी से मना सके।
प्रशासन ने भी किए ईद के व्यापक इंतजाम
ईद पर्व को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। बिजली, पानी और साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए है। शहर के सभी मस्जिदों में विशेष नमाज एवं खासा इंतजाम होगें ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।
दाऊदी बोहरा समाज ने मनाई ईद
बोहरा समाज के लोगों ने ईद-उल-फितर पर्व मंगलवार को मनाया गया। इसके तहत शहर की बोहरा समाज की समस्त मस्जिदों में अलसुबह विशेष नमाज अदा की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो