scriptसमाज संगठन की मजबूती पर दिया जोर, एकजुटता का लिया संकल्प | Emphasis given on the strength of social organization, pledge for soli | Patrika News
होशंगाबाद

समाज संगठन की मजबूती पर दिया जोर, एकजुटता का लिया संकल्प

अखिल भारतीय क्षत्रिय सेवादल का परिचय सम्मेलन और मिलन समारोह

होशंगाबादOct 20, 2021 / 08:53 pm

Manoj Kundoo

Patrika Logo

पत्रिका लोगो

इटारसी
अखिल भारतीय क्षत्रिय सेवादल का परिचय सम्मेलन और मिलन समारोह का आयोजन रविवार को पथरौटा स्थित राधिका मैरिज गार्डन में किया गया। समारोह में समाज संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इस दौरान मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संकल्प लिया। समारोह से पहले वाहन रैली निकाली गई थी।
अखिल भारतीय क्षत्रिय सेवादल द्वारा आयोजित समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश सिंह बैस ने कहा कि राजपूत समाज का इतिहास गौरवान्वित करने वाला है। राजपूत हमेशा से राष्ट्रवादी रहे हैं। राष्ट्र निर्माण के लिए राजपूतों ने त्याग और बलिदान किया है। हमारा इतिहास ही हमारी पूंजी है। उन्होंने समाज संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए एकजुटता की बात कही। समारोह को प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र ङ्क्षसह बैस, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर कछवाहा, दिलीप सिंह, जिलाध्यक्ष कमल सिंह ठाकुर, सीहोर जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जादौन, सुरेंद्र सिंह चौहान व अन्य ने संबोधित करते हुए समाज को आरक्षण में समानता का अधिकार देने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में हमारा अधिकार हम लेकर रहेंगे। समारोह का शुभारंभ वाहन रैली निकालकर किया गया था। इसके बाद अतिथियों व वक्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर वीर सपूतों के तेज चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का मां नर्मदा का चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीरज चौहान ने किया। आभार जिलाध्यक्ष कमल सिंह ठाकुर ने माना।
————–

Home / Hoshangabad / समाज संगठन की मजबूती पर दिया जोर, एकजुटता का लिया संकल्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो