scriptसीएम शिवराज सिंह ने बताया था उन्नत किसान, अब इस भाजपा नेता पर प्रकरण दर्ज | FIR on BJP's Leader | Patrika News
होशंगाबाद

सीएम शिवराज सिंह ने बताया था उन्नत किसान, अब इस भाजपा नेता पर प्रकरण दर्ज

घुने चने बेचने के मामले में बनखेड़ी थाने में देर रात प्रकरण दर्ज किया

होशंगाबादJun 06, 2018 / 12:41 am

अमित शर्मा

FIR on BJP Leader

सीएम शिवराज सिंह ने बताया था उन्नत किसान, अब इस भाजपा नेता पर प्रकरण दर्ज

होशंगाबाद। बनखेड़ी मंडी में समर्थन मूल्य पर घुना और एक साल पुराना चना बेचने का प्रयास करने वाले किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकरणी सदस्य संजीव मालानी और राजू पटेल पर बनखेड़ी थाने में मंगलवार रात करीब ११.३० बजे आईपीसी की धारा ४२०, १२० के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया। बनखेड़ी टीआई पंकज वाडेकर ने बताया कि जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है। वहीं मंगलवार को पार्टी के कार्यक्रम में शिवपुरी गए किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर सिंह रावत ने पूरे मामले की जानकारी एकत्र की है। उन्होंने पत्रिका से बातचीत में बताया कि संबंधित क्षेत्र से जानकारी माांगी है। गौरतलब है कि पिपरिया कृषि मंडी में नायब तहसीलदार संतोष मंडलोई द्वारा जब्त किया 153 क्विंटल चना भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं मोर्चा के बैतूल जिला प्रभारी संजीव मालानी का निकला था। घुने चने बेचने के मामले में बनखेड़ी थाने में देर रात प्रकरण दर्ज किया।
FIR on BJP Leader
यह था मामला
पिछले सप्ताह में बनखेड़ी कृषि उपज मंडी में घुने और एक साल पुराने चने समर्थन मूल्य पर बेचने का प्रयास किया था। नायब तहसीलदार संतोष मंडलोई द्वारा 153 क्विंटल चना जब्त किया गया था। यह चना भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं मोर्चा के बैतूल जिला प्रभारी संजीव मालानी का था। यह चना पुराना और घुन लगा हुआ था। जिसे राजू पटैल अपना होने का दावा कर रहा था, जो जांच में गलत निकला।
सरकार के विज्ञापन में है मलानी, विदेश भी घूमा
मालानी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्नत किसान बताते हुए फेसबुक पर उसका वीडियो लोड किया था। राज्य सरकार ने उसे अपने विज्ञापन में भी जगह दी। इतना ही नहीं सफल उन्नत किसानों के नौ सदस्यीय विदेश जाने वाले दल में भी वह शामिल था। वहीं बनखेड़ी मंडी में इसके पहले ११ हजार क्विंटल मूंग की दाल खरीदी में भी गड़बड़ी के आरोप लगे थे।

Home / Hoshangabad / सीएम शिवराज सिंह ने बताया था उन्नत किसान, अब इस भाजपा नेता पर प्रकरण दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो