scriptकार्यकर्ताओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री का कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला | Former Chief Minister's sharp attack on Congress government | Patrika News
होशंगाबाद

कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री का कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला

प्रदेश सरकार महापुरुषों का अपमान कर रही: शिवराज

होशंगाबादFeb 16, 2020 / 02:41 pm

poonam soni

कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री का कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला

कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री का कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला

होशंगाबाद. सौंसर के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्तााआें से भोपाल तिराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की। इस दौरान सिंह करीब १० मिनट तक रुक कर कार्यकर्ताओं से भेंट की। वहीं कांग्रेस सरकार पर जमकर हल्ला बोल दिया।
महापुरूषों का अपमान करने का आदी बताया
उन्होंने प्रदेश सरकार पर महापुरुषों का अपमान करने का आदी बताया है। इस पर उन्होंने कहा कि इसके पहले प्रदेश सरकार ने भोपाल में चंद्रशेखर आजाद का अपमान किया, इसके बाद वीर सावरकर का रोज अपमान कर रही है और अब सौंसर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा को तोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इसे प्रदेश की जनता सहन नहीं करने वाली है। इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वो सौंसर के लिए निकल गए।
मंत्री के बयान पर भी दी तीखी प्रतिक्रिया
मप्र के सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह के तीर्थ दर्शन योजना को प्रदेश की फिजूल खर्ची वाले बयान को लेकर पूर्व सीएम ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लगता है कि इनकी वुुद्धि खराब हो गई है। एेसा प्रतित होता है कि यह पूर्व आग्रह से ग्रसित है। उन्होंने कहा कि एेसा लगता है कि इनकी वुद्धि भ्रष्ट हो गई।

Home / Hoshangabad / कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री का कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो