scriptस्टोन क्रेशर ब्लास्ट से उड़ा पत्थर कार की छत में छेद कर अंदर घुसा, बैंक मैनेजर की मौत | Indus bank manager dies in Betul | Patrika News
होशंगाबाद

स्टोन क्रेशर ब्लास्ट से उड़ा पत्थर कार की छत में छेद कर अंदर घुसा, बैंक मैनेजर की मौत

बैतूल- बैतूल नागपुर फोरलेन पर बड़ी घटना

होशंगाबादOct 14, 2019 / 03:07 pm

sandeep nayak

स्टोन क्रेशर ब्लास्ट से उड़ा पत्थर कार की छत में छेद कर अंदर घुसा, बैंक मैनेजर की मौत

स्टोन क्रेशर ब्लास्ट से उड़ा पत्थर कार की छत में छेद कर अंदर घुसा, बैंक मैनेजर की मौत

बैतूल/बैतूल जिले के नागपुर फोलने पर आमला थाना के उभारिया गांव में सोमवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। जिसमें स्टोन क्रेशर में हुए ब्लास्ट से उड़ा पत्थर चलती कार की छत को तोड़ता हुआ अंदर घुस गया। जो जाकर सीधा कार चालक के सिर पर लगा। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। वहीं कार में बैठा दूसरे युवक इस हादसे में घायल हो गया। घटना फोरलेन से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित स्टोन क्रेशर की है। बताया जाता है कि दोनों कर्मचारी एक निजी बैंक के थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार करीब एक बजे फोरलेन से कुुुछ दुरी पर अल्वी स्टोन क्रेशर की खदान में ब्लास्टिंग के दौरान एक बड़ा पत्थर उछला जो फोरलेन से जा रही कार एमपी 48-0394 पर जाकर गिरा। कार में तीन लोग मौजूद थे। ब्लास्ट का पत्थर कार में सवार होशंगाबाद निवासी अशोक वर्मा 45 इंडस बैंक मैनेजर के ऊपर गिया। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने दोनों साथियों के साथ बैतूल से मुलताई जा रहे थे। इसी दौरान क्रेेशर की खदान में ब्लास्टिंग के दौरान बड़ा पत्थर उड़कर कार की छत में छेद करता हुआ चालक का सिर पर जा लगा। वहीं कार में बैठे अन्य लोगों को चोट आई है कार चालक को पत्थर लगने के बाद बाजू में बैठे जितेंद्र ने कार रोककर अपने आप को कार से बाहर निकाला।

Home / Hoshangabad / स्टोन क्रेशर ब्लास्ट से उड़ा पत्थर कार की छत में छेद कर अंदर घुसा, बैंक मैनेजर की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो