scriptInternational Yoga Day: यहां 5 हजार लोगो की सुबह होती है सेहत के साथ | International Yoga Day special story | Patrika News
होशंगाबाद

International Yoga Day: यहां 5 हजार लोगो की सुबह होती है सेहत के साथ

15 मिनट योग कर खुद को कई प्रकार से रोगों से रख सकते हैं दूर

होशंगाबादJun 21, 2019 / 12:16 pm

poonam soni

International Yoga Day special story

International Yoga Day: यहां 5 हजार लोगो की सुबह होती है सेहत के साथ

होशंगाबाद. आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस है। देशभर में योग के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं। आज यह लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। जिले में 5 हजार लोग प्रतिदिन योग क्लासों में जाकर योग सीख रहे हैं। इसके चलते कई लोग गंभीर बीमारियों से मुक्त भी हुए हैं। हर कोई अपने जीवन में 15 मिनिट का योग करने से कई प्रकार के रोगों को खुद से दूर कर सकते हैं।
123 क्लासों से जुड़े 5 हजार लोग :

जिले में योग के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं। जिलेभर में पतंजलि समिति की तरफ से 123 योग क्लासों का संचालन किया जाता है। जिससे 5 हजार लोग जुड़े हैं। इसके अलावा 5 योग क्लासें अलग से चलती हैं। शहरवासियों में योग को लेकर जागरूकता आ रही है।
15 मिनिट का योग नहीं आने देगा रोग :

इस तरह समझें 15 मिनिट का योगाभ्यास।

4.5 मिनट अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम- तनाव दूर करता है, बीपी पर नियंत्रण, श्वसन तंत्र का दुरूस्त होता है, स्मरण शक्ति को बेहतर बनाता है।
1.5 मिनट कपाल भाती- शुद्धि क्रिया, फेफडे स्वस्थ करने का काम करता है।
4 मिनट सूर्य नमस्कार- स्नायु तंत्र मजबूत होता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर, पाचन तंत्र बेहतर, डायबटीज के मरीजों को विशेष लाभ होता है। 5 मिनट की योग निद्रा- थकावट को दूर करता है, शरीर को तरोताजा रखता है।
कुश्ती और नौकरी छोड़कर योग में जुटे
होशंगाबाद निवासी योगाचार्य राकेश चौहान 15 साल से योगभ्यास करा रहे हैं। राकेश सयनस व इस्तुफिलीया जैसी बीमारी से ग्रस्त थे। योग से ठीक हुए तो इन्होंने कुश्ती का शौक और शिक्षक की नौकरी छोड़ दूसरों को योग सिखाने की ठानी। योग से ही राकेश ने 25 किलो वजन कम किया। अब वह रोज वृद्धजन पार्क में लोगों को योग कराकर माइग्रेन, तनाव अन्य बीमारियों से निजात दिलाते हैं।
International Yoga Day special story
मलखम में निपुर्ण मोहन लेना चाहते हैं सन्यास
मलखम एक्सपर्ट मोहन आर्य 5 साल से आर्ष गुरूकुल में शिक्षा ले रहे हैं। 15 साल के मोहन नटराज, पक्षी व मयूर आसान में निपुर्ण हैं। वह लकड़ी पर मलखम का प्रदर्शन करते हैं। शाजापुर निवासी मोहन आर्य तीन शिक्षा ब्रम्हचर्य, वानप्रस्त और सन्यास लेना चाहते हैं। इनकी इच्छा ईश्वर को प्राप्त कर समाज की सेवा करना है।
International Yoga Day special story
अंतराष्ट्रीय योग चैंपियनशिप में शामिल
पापा को देखकर तीन साल की उम्र में योग करने का मन बनाया और 12 साल में बैग्लोर में अंतराष्ट्रीय योग चैपिंयशिप में मप्र का प्रतिनिधित्व किया। होशंगाबाद के देवराज 2012 में बाबा रामदेव के साथ चार बार आस्था चैनल पर योगप्रदर्शन व अन्ना हजारे के साथ बाइक प्रदर्शन कर चुके हैं। यह योग में गुजरात, दिल्ली, हरिद्वार, उडिसा, बैग्लोर, राजस्थान में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
International Yoga Day special story

Home / Hoshangabad / International Yoga Day: यहां 5 हजार लोगो की सुबह होती है सेहत के साथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो