scriptजिले में सवा सौ स्कूलों में शिक्षा का घटिया स्तर | Lesser levels of education in 100 schools in the district | Patrika News
होशंगाबाद

जिले में सवा सौ स्कूलों में शिक्षा का घटिया स्तर

चार महीने पहले दिसंबर 2018 में स्कूलों मंे हुआ था प्रतिभा पर्व
 

होशंगाबादMay 13, 2019 / 05:25 pm

Rahul Saran

hoshangabad, education, government school, failure, e grade

hoshangabad, education, government school, failure, e grade

राहुल शरण, होशंगाबाद। जिले के सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा का स्तर बहुत अ’छा नही है। जिले के सवा सौ स्कूलों को शिक्षा के घटिया स्तर के कारण सबसे निचले ग्रेड में रखा गया है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि चार महीने पहले शासकीय स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों की शिक्षा का स्तर जानने के लिए हुई परीक्षा के बाद तैयार हुई मूल्यांकन रिपोर्ट कह रही है। शिक्षा विभाग ने प्रतिभा पर्व के नाम से शिक्षा का मूल्यांकन करने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया था। इस मूल्यांकन रिपोर्ट ने जिले के शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की भी चिंता बढ़ा दी है।
——————

80 हजार विद्यार्थी हुए थे शामिल

शासन के निर्देश पर होशंगाबाद जिले के शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शालाआें में दिसंबर 2018 में प्रतिभा पर्व का आयोजन हुआ था। इस पर्व के तहत 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक विद्यार्थियों की अलग-अलग विषयों की परीक्षा ली गई थी। जिले के करीब 80 हजार विद्यार्थी इस पर्व में शामिल हुए थे। इसके बाद जो मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार हुई है उसने शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
———-

125 स्कूलों पर रहेगा फोकस

जिले के होशंगाबाद, बाबई, बनखेड़ी, केसला, पिपरिया, सिवनी मालवा और सोहापगुर ब्लॉक में ई ग्रेड लेने वाले स्कूलों की संख्या 111 है। इसी तरह ई ग्रेड लेने वाले मिडिल स्कूलों की संख्या 14 है। इस तरह करीब 125 स्कूल दोयम दर्जे के साबित हुए हैं जिन पर अब शिक्षा विभाग फोकस करने की बात कह रहा है।
—————-

प्रायमरी स्कूलों की स्थिति

कुल प्रायमरी स्कूल- करीब 1205

ए ग्रेड लेने वाले स्कूल- 272

बी ग्रेड लेने वाले स्कूल-567

सी ग्रेड लेने वाले स्कूल-224

डी ग्रेड लेने वाले स्कूल- 31
————-

मिडिल स्कूलों की स्थिति

कुल मिडिल स्कूल- करीब 550

ए ग्रेड लेने वाले स्कूल- 189

बी ग्रेड लेने वाले स्कूल-258

सी ग्रेड लेने वाले स्कूल-76

डी ग्रेड लेने वाले स्कूल- 13
————————————–

किसने क्या कहाप्रतिभा पर्व की मूल्यांकन रिपोर्ट में जिले के करीब सवा सौ स्कूलों को ई ग्रेड मिला है। अब इन स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए और फोकस किया जाएगा ताकि ब”ाों को अ’छी शिक्षा मिल सके।
एसएस पटेल, डीपीसी होशंगाबाद

Home / Hoshangabad / जिले में सवा सौ स्कूलों में शिक्षा का घटिया स्तर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो