scriptmp assembly elections कांग्रेस ने खोले पत्ते, नेतापुत्र मैदान में | mp assembly elections 2018 news and congress candidate list | Patrika News
होशंगाबाद

mp assembly elections कांग्रेस ने खोले पत्ते, नेतापुत्र मैदान में

सिवनीमालवा से ओमप्रकाश रघुवंशी और सोहागपुर से सतपाल पलिया को मिली टिकिट, होशंगाबाद और पिपरिया पर निर्णय बाद में

होशंगाबादNov 04, 2018 / 12:08 am

sandeep nayak

congress

congress

होशंगाबाद। कांग्रेस, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरण शर्मा को कड़ी टक्कर देने के लिए दमदार प्रत्याशी की तलाश में है। इसके लिए भाजपा के दिग्गज नेता से लेकर अफसर तक से संपर्क साधा गया है। इसी कारण सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस सीट को होल्ड करा दिया। जिले की चार सीटों में से पहली सूची में दो की घोषणा हो गई जबकि दो होल्ड पर हैं।
कांग्रेस द्वारा शनिवार रात को जारी 155 उम्मीदवारों की पहली सूची में होशंगाबाद जिले की सिवनीमालवा सीट से ओमप्रकाश रघुवंशी और सोहागपुर से सतपाल पलिया को उम्मीदवार बनाया है। रघुवंशी पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हजारीलाल रघुवंशी और सतपाल पूर्व विधायक अर्जुन पलिया के बेटे हैं। सतपाल को यूथ कांग्रेस के कोटे से टिकट दिया। यहां से उनके पिता अर्जुन पलिया और मां आरती पलिया भी दावेदार थे लेकिन पार्टी ने युवा को मौका दिया। ओम रघुवंशी के नाम पर पहले ही सभी राजी थे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सिंधिया के विवाद के बाद होशंगाबाद को होल्ड कर दिया गया। यहां से सिंह और कमलनाथ ने जिलाध्यक्ष कपिल फौजदार पर सहमति दी थी। सिंधिया यहां से राजेन्द्र सिंह को टिकट दिलाना चाहते थे लेकिन नाथ और सिंह ने सर्वे में नाम नहीं आने और प्रोफाइल कमजोर होने का हवाला देकर आपत्ति की थी। जिसे सिंधिया ने मां लिया लेकिन फौजदार को भी कमजोर प्रत्याशी मानकर फिलहाल घोषणा रोक दी गई। इसके साथ ही पिपरिया सीट के उम्मीदवार की घोषणा भी रोक दी है। पिपरिया से वीरेंद्र वेलवंशी का नाम तय हुआ था। इन्होंने अपना जनसंपर्क भी शुरू कर दिया था। होशंगाबाद सीट के लिए डॉ शर्मा से मुकाबले के लिए मजबूत उम्मीदवार तालाशा जा रहा है। नहीं मिलने पर आखिर में फौजदार ही किला लड़ा सकते हैं। अभी शीर्ष नेता लोकप्रिय और मजबूत माने जा रहे लोगों से संपर्क साधे हुए हैं। पिपरिया में बलवंशी के नाम पर सहमति बनाने के प्रयास हो रहे हैं।
सतपाल और विजयपाल के बीच मुकाबला
भाजपा-कांग्रेस से प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब सोहागपुर सीट से वर्तमान विधायक व मुख्यमंत्री के नजदीकी विजयपाल सिंह का मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ व पूर्व विधायक अर्जुन पलिया के पुत्र सतपाल पलिया से होगा। सतपाल पहली बार विधानसभा का चुनाव लडऩे जा रहे हैं। उनके पिता की बाहुबली नेता की छवि है।

Home / Hoshangabad / mp assembly elections कांग्रेस ने खोले पत्ते, नेतापुत्र मैदान में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो