scriptगठबंधन के सवाल पर बीजेपी के बड़े नेता ने कही यह बात, पढ़ें पूरी खबर | mp bjp leader prabhat jha latest statement | Patrika News
होशंगाबाद

गठबंधन के सवाल पर बीजेपी के बड़े नेता ने कही यह बात, पढ़ें पूरी खबर

देर रात सीएम के साथ प्रभात झा पहुंचे पिपरिया

होशंगाबादSep 21, 2018 / 11:49 pm

sandeep nayak

Breaking BJP

ब्रेकिंग बीजेपी

पिपरिया। प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में हर सभी राजनैतिक दल सक्रिय हैं। मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार देर रात पिपरिया रेस्ट हाऊस पहुंचे। वे छिंदवाड़ा से भोपाल लौट रहे थे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्य प्रभात झा भी मौजूद थे। सीएम के दौरे को अहम माना जा रहा है। इस दौरान उनके साथ मौजूद प्रभात झा से कुछ लोगों ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस के गठबंधन पर चर्चा की। जिसमें झा ने कहा कि उनकी पार्टी को गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में किसी भी गठबंधन से हमें कोई परेशानी नहीं है, हम जनता के बीच जाएंगे। जनता का आशीर्वाद हमारे लिए अहम है। इस दौरान कमिश्नर उमाकांत उमराव, कलेक्टर प्रियंका दास, एसपी अरविंद सक्सेना सहित विधायक मौजूद रहे।
जन आर्शीवाद यात्रा की जानकारी ली
झा ने इस दौरान पिपरिया में २८ सितंबर को पहुंचने वाली सीएम की जन आर्शीवाद यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा की। उन्होंने पूछा इसको लेकर क्या तैयारियां की जा रही हैं।
युवा मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन
सुखतवा. भारतीय जनता युवा मोर्चा की शुक्रवार को एक कार्यशाला केसला में हुई। भाजपा के केसला मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मृगेंद्र सिंह मंडलोई ने अटल बिहारी वाजपेई का संक्षिप्त जीवन परिचय बताया। उन्होंने कहा वे भारतीय जनता पार्टी के नींव के पत्थर थे। सांसद प्रतिनिधि सोनू दीक्षित ने कहा कि भाजयुमो के 11 स्पेशल पंचायत स्तर के कार्यकर्ता के द्वारा आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस दौरान शशिकांत यादव, प्रमेश मालवीय, जोगिंदर सिंह, नरेंद्र सलूजा, सुनील बाबा ठाकुर, राजेश यादव, सानू राठौर, विष्णु कहार आदि उपस्थित थे।
कार्यशाला का आयोजन
रानीपुर . भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सारनी में “स्पेशल 11 एक दिवसीय कार्य शाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आमला सारनी विधानसभा के प्रभारी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमलेश रघुवंशी, विशेष अतिथि जिला उपाध्यक्ष गगन अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सिंबू सिंह, मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्र एवं किशोर बरदे, मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप झपाटे, कोषाध्यक्ष मयूर भादे मौजूद रहे। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी विधान सभा चुनाव के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया गया।
mp bjp leader </figure> Prabhat jha latest statement” src=””></div></div><div class=

Home / Hoshangabad / गठबंधन के सवाल पर बीजेपी के बड़े नेता ने कही यह बात, पढ़ें पूरी खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो