टीआई ने बताया मृतक नीलेश पिता साहेबराव शेरेडकर पूर्व में नेवी में पदस्थ था वह नौकरी छोड़कर नागपुर में रह रहा था। बुधवार को ही पचमढ़ी आया था। मृतक के खिलाफ नागपुर महाराष्ट्र के शक्कर वाडा थाने में 420 का अपराध दर्ज है। मृतक पर स्कूलों में रुपए लेकर प्रवेश कराने सम्बन्धी धोखाधड़ी के आरोप हैं। नीलेश शेरेडकर ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया यह पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर डायरी पचमढ़ी पुलिस को ट्रांसफर कर दी है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौपा गया।
नीलेश ने नेवी की नौकरी क्यों छोड़ी और उसने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया। इन सब बिंदुओं पर पचमढ़ी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल जानकारी आत्माहत्या करने की ही जानकारी पुलिस के पास है। जांच के बाद ही इसके कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर डायरी पचमढ़ी पुलिस को ट्रांसफर कर दी है।