scriptसामाजिक समरस्ता के प्रतीक थे सरदार पटेल | Sardar Patel was a symbol of social harmony | Patrika News
होशंगाबाद

सामाजिक समरस्ता के प्रतीक थे सरदार पटेल

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को किया याद

होशंगाबादNov 01, 2018 / 11:30 am

yashwant janoriya

sardar

Jayanti

इटारसी. लौहपुरुष भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। पटेल की जयंती पर जिला कुर्मी समाज, चौरेया कुर्मी समाज, भाजपा और कांग्रेस ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें यादव किया। जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज ने जयंती के अवसर पर जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज संगठन द्वारा आयोजित जलाभिषेक एवं सामाजिक सभा को संबोधित करते हुए समाज संगठन के अध्यक्ष एनपी चिमानिया ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हम सरदार पटेल के अनुयायी हैं। लेकिन सरदार साहब ने तो सभी समाजों को साथ लेकर देश के एकीकरण विकास की परिकल्पना की और उसे साकार भी किया। इसलिए सरदार पटेल कुर्मी समाज के साथ ही सभी समाजों के सर्वमान्य है। जयंती कार्यक्रम में 31 अक्टूबर को न्यास कॉलोनी स्थित सरदार पटेल सतरस्ते पर कुर्मी समाज के लोग एकत्रित हुए। यहां सामाजिक रूप से लौह पुरूष की प्रतिमा का जलाभिषेक किया।
एकता के लिए लगाई दौड़ – सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी एवं नुक्कन सभा का आयोजन किया गया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने बताया कि सरदार पटेल जयंती के अवसर पर भाजपा के सभी साथियों ने सतरास्ता स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद “रन फॉर यूनिटी” के रूप में एक साथ दौड़ते हुए प्रतिमास्थल से जयस्तम्भ चौक तक पहुंचे। यहां नुक्कड़ सभा के रूप में रैली समाप्त किया गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई – सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधन एसके जैन ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलाई।
सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद – नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, सुरेश मालवीय, एनएसयूआई पूर्व नगर अध्यक्ष हिमांशु बाबू अग्रवाल, देवी मालवीय, सम्राट तिवारी, विक्रमादित्य तिवारी, डॉ रमेश नामदेव, उत्सव दुबे, प्रकाश राठौर सहित अन्य मौजूद थे।

Home / Hoshangabad / सामाजिक समरस्ता के प्रतीक थे सरदार पटेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो