scriptसेठानी घाट की गंदगी पर लगेगा ब्रेक, सफाई के लिए बनेगा सिस्टम | Sethani Ghat will look different, the system will be made | Patrika News
होशंगाबाद

सेठानी घाट की गंदगी पर लगेगा ब्रेक, सफाई के लिए बनेगा सिस्टम

सेठानी घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नया कदम

होशंगाबादJan 23, 2019 / 08:40 pm

Rahul Saran

hoshangabad, nagarpalika, sethani ghaat, water dhulaai system, led light sysytem

hoshangabad, nagarpalika, sethani ghaat, water dhulaai system, led light sysytem

होशंगाबाद। जिले के प्रसिद्ध घाट शामिल सेठानी घाट पर त्योहारों के

समय हजारों की तादाद में श्रद्धालु नर्मदा स्नान के लिए आते हैं। इन श्रद्धालुओं को सेठानी घाट
पर कचरा, गंदगी, आवारा मवेशियों की गंदगी के कारण परेशान होना पड़ता है। नपा प्रशासन ने
सेठानी घाट पर बनी रहने वाली गंदगी की समस्या के स्थाई हल के लिए प्लान बना लिया है।
जल्द ही इस प्लान के हिसाब से नगरपालिका प्रशासन अपना काम चालू कर देगा। सेठानी घाट के
तत्काल बाद ही अन्य घाटों पर यही सिस्टम लागू किया जाएगा।
यह बनी योजना

नगरपालिका ने सेठानी घाट की सफाई और धुलाई व्यवस्था के लिए अध्यक्षीय परिषद ने वर्ष 2018 में प्रस्ताव
लाया था। इस प्रस्ताव को पीआईसी ने सहमति दे दी थी। उसके बाद इस मामले में बात आगे नहीं बढ़ी।
नगरपालिका प्रशासन ने इस प्रस्ताव की सुध लेते हुए उस पर अमल करने की कार्य योजना बना ली है।
नपा द्वारा सेठानी घाट पर कचरा,गंदगी और आवारा मवेशियों से होने वाली गंदगी को हटाने के लिए स्थाई
धुलाई सिस्टम चालू करने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। सेठानी घाट पर करीब 500 फुट लंबी पाइप लाइन
बिछेगी। इस पाइप लाइन में कुछ-कुछ दूरी पर ***** बनाए जाएंगे। घाट की धुलाई करने के लिए इसमें पानी छोड़ा
जाएगा जो सीढियों से उतरेगा। सफाई कर्मचारियों की मदद से उस गंदगी को एक जगह एकत्रित कर वहां से हटाया
जाएगा। सफाई का यह पूरा काम रात में नपा के सेनेटरी इंस्पेक्टर की मौजूदगी में होगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 1 लाख रुपए नपा खर्च करेगी।
पेंटिंग में दिखेगा शंकराचार्य का जीवन
सेठानी घाट पर धुलाई का यह सिस्टम नर्मदा जयंती महोत्सव के पहले तैयार होना है। इस सिस्टम के लगने के बाद सेठानी घाट की रंगाई-पुताई का काम होगा। सेठानी घाट पर पेंटिंग भी बनाई जाएंगी जिसमें शंकराचार्य जी के जीवन पर आधारित चित्र बनाए जाएंगे। सेठानी घाट को तैयार करने के बाद नपा प्रशासन विवेकानंद घाट, कोरी घाट, पर्यटन घाट, काले महादेव मंदिर घाट को भी इसी तर्ज पर तैयार करेगा।
1 लाख श्रद्धालुओं की क्षमता है सेठानी घाट
नर्मदा नदी का सेठानी घाट प्रसिद्ध होने से त्योहार के समय नर्मदा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद पहुंचती है। त्योहार के दौरान करीब 1 लाख श्रद्धालु इस घाट पर स्नान करने आते हैं। इसके अलावा विवेकानंद घाट पर 20 हजार, कोरी घाट पर 5 हजार सहित अन्य घाटों पर औसतन 4 से 5 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं। हर साल यह संख्या बढ़ती ही जा रही है।
सौंदर्यीकरण के लिए यह भी होगा
नपा प्रशासन अकेले घाटों का सौंदर्यीकरण ही नहीं करेगी बल्कि नपा का फोकस श्रद्धालुओं केलिए सेठानी घाट को नया लुक देने पर भी है। नपा द्वारा तिलक भवन पर शार्पी लाइट लगवाई जाएगी। इससे सात रंग का लाइट नर्मदा जल पर दूर तक पड़ेगा जिससे नर्मदा जल सतरंगी नजर आएगा। इसके अलावा नमामि देवी नर्मदा का संदेश देने वाली लाइटिंगयुक्त डिस्प्ले बोर्ड भी लगेगा। सेठानी घाट पर निरंतर नमामि देवी नर्मदा का संगीत बजाने के लिए एक स्थाई साउंड सिस्टम भी जल्द ही लगाया जाएगा।
किसने क्या कहा
सेठानी घाट पर सफाई व्यवस्था को स्थाई करने के लिए नया सिस्टम बनाया जा रहा है। जल्द ही यह

सिस्टम तैयार हो जाएगा। इसके बाद सेठानी घाट सहित अन्य घाटों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
सेठानी घाट की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होने से हजारों श्रद्धालुओं को लाभ होगा।
अमरसत्य गुप्ता, सीएमओ होशंगाबाद
सेठानी घाट की हर रात को धुलाई करने का सिस्टम बहुत जल्द चालू करने जा रहे हैं। इसके लिए पूरी

कार्य योजना तैयार है। त्योहारों पर आने वाले श्रद्धालुओं को आने वाले दिनों में सेठानी घाट पर कोई
गंदगी नजर नहीं आएगी।
अखिलेश खंडेलवाल, नपाध्यक्ष होशंगाबाद

Home / Hoshangabad / सेठानी घाट की गंदगी पर लगेगा ब्रेक, सफाई के लिए बनेगा सिस्टम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो