scriptगुरुजनों के पहले पखारे चरण, फिर किया सम्मानित | Teacher day celibration in itarsi | Patrika News

गुरुजनों के पहले पखारे चरण, फिर किया सम्मानित

locationहोशंगाबादPublished: Sep 06, 2018 12:04:25 am

Submitted by:

yashwant janoriya

विपिन जोशी स्मारक समिति का सम्मान समारोह

Teacher day celibration in itarsi

teacher day

इटारसी. विपिन जोशी स्मारक समिति का शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समिति द्वारा 34 वें वर्ष में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 32 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समिति सदस्यों ने सभी शिक्षकों का पहले पद प्रक्षालन किया और फिर उन्हें ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व गृह उपमंत्री विजय दुबे काकू भाई ने कहा कि समिति निरंतर ३४ साल से यह आयोजन करते आ रही है। यह हम सबके लिए गौरव का क्षण हैं। समिति संरक्षक प्रमोद पगारे ने कहा कि बहुत छोटे स्तर से शुरू हुए इस आयोजन ने देश में अलग पहचान बना ली है। समिति अध्यक्ष रमेश साहू ने कहा कि समिति के इस आयोजन की सफलता हमारे हर सदस्य के परिश्रम का परिणाम है। इस वर्ष समिति का सर्वोच्च सरस्वती पुत्र सम्मान नईदिल्ली के विज्ञान लेखक देवेन्द्र निवाड़ी को दिया गया। उनके विज्ञान के क्षेत्र में 2000 से अधिक लेख एवं 30 से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है तथा 150 से अधिक वार्तायें, 60 विज्ञान के एपीसोड, कृषक मंच के 26 पटकथा लेखन कार्य पूर्ण हो चुके है। समिति परिवार के उपाध्यक्ष अनिल झा के लायन डिस्ट्रिक्ट गर्वनर चुने जाने पर समिति द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर (शिक्षा विभाग) एपी चौधरी को विशेष शिक्षारत्न सम्मान दिया गया। वहीं दधीचि सम्मान इस वर्ष दिव्यांग शिक्षक दीपक साहू केंद्रीय विद्यालय होशंगाबाद को दिया गया।
यह शिक्षक हुए सम्मानित – कार्यक्रम में विवेक सागर सम्मान अनुराधा महलगमैया पिपरिया, कर्मारत्न सम्मान राजेंद्र कुमार दुबे नरसिंहपुर, ज्ञानगंगा पुरस्कार सुनील कुमार दुबे इटारसी, अर्जुन सम्मान पुष्पा लोहानी मंडीदीप, द्रोणाचार्य सम्मान राजकुमार सनोडिया सिवनी, सेवा सम्मान रोशन मंडलेकर इटारसी, कर्मवीर सम्मान लता नायर इटारसी, ज्ञानाचार्य सम्मान नेमीचंद श्रीवास छिंदवाड़ा, सांदीपनी सम्मान महादेव प्रसाद गुप्ता भरतपुर राजस्थान, सर सैयद अहमद सम्मान खुर्शीद अली इटारसी, विवेकानंद सम्मान विनोद कुमार सोनी गाडरवाड़ा, महाराजा अग्रसेन सम्मान आशी चौहान भोपाल, तारण तरण सम्मान भूपेंद्र साहू तवानगर, नागार्जुन सम्मान निधि जोशी इटारसी, ज्ञानपुंज सम्मान पूर्णिमा चोलकर इटारसी, कर्मयोगी सम्मान अजीत कुमार सिंह इटारसी, मदर टेरेसा सम्मान हेमलता दास पिपरिया, पारसमणी सम्मान सुनीता ङ्क्षसह होशंगाबाद, विश्वामिश्र सम्मान मनोहरलाल मालवीय नरसिंहपुर, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान डॉ. अजय रावत दतिया, महावीर सम्मान वर्षा जैन इटारसी, अक्षरदूत सम्मान आलोक मिश्रा इटारसी, चाणक्य सम्मान घनश्याम तिवारी, शिक्षारत्न सम्मान हेमलता सोनी इटारसी, एकलव्य सम्मान पुष्पा रिछारिया इटारसी, बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान गोपाल कौशल धार, शंकराचार्य सम्मान मंजू पाठक होशंगाबाद, आचार्य श्री सम्मान शैलेंद्र व्यास उज्जैन, विद्यारत्न सम्मान भुवनेश्वर प्रसाद दुबे इटारसी को सम्मानित किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो