scriptमानसून ने फिर किया लोगो को बेहाल, पांच दिन में छह डिग्री बढ़ा तापमान | Temperature up to six degrees in five days | Patrika News
होशंगाबाद

मानसून ने फिर किया लोगो को बेहाल, पांच दिन में छह डिग्री बढ़ा तापमान

मानसून की बेरुखी ने एक बार फिर तपन बढ़ा दी

होशंगाबादJul 13, 2019 / 01:55 pm

poonam soni

monsoon

मानसून ने फिर किया लोगो को बेहाल, पांच दिन में छह डिग्री बढ़ा तापमान

होशंगाबाद. मानसून की बेरुखी ने एक बार फिर तपन बढ़ा दी है। पिछले पांच दिनों में तापमान छह डिग्री उछलकर शुक्रवार को 34.2 पर पहुंच गया। जबकि पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया था। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।
तापमान

सात जुलाई को तापमान 28.4 डिग्री रहा था। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि अगले पांच-छह दिनों तक मौसम साफ रहेगा। जिससे तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि मानसून द्रोणिका मप्र के ऊपरी हिस्से में शिफ्ट होने से यह स्थिति बनी है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले सप्ताह मानसून की आमद प्रदेश में होने से अच्छी बारिश हुई थी। जिसके बाद द्रोणिका राजस्थान से पूर्वी उत्तरप्रदेश की ओर खिसक गया है।
34.2 डिग्री हुआ तापमान :

गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया था। शुक्रवार को तापमान 34.2 डिग्री पर चला गया। तापमान अभी और बढ़ सकता है।

बीमारी का खतरा बढ़ा
मौसम में उतार-चढ़ाव का लोगों की सेहत पर असर दिख रहा है। जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी संख्या 700 तक पहुंच गई थी। जबकि पिछले दिनों मौसम में ठंडक से यह आंकड़ा लगभग 500 रहा था। चिकित्सा अधिकारी डा. शीवेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि बारिश के मौसम में सर्दी के बाद तुरंत मौसम में गर्मी व उमस से डीहाइड्रेशन, पेट दर्द, अपच की समस्या आती है। बारिश में दूषित खानपान से बचना चाहिए। पानी को उबालकर पीना चाहिए।

Home / Hoshangabad / मानसून ने फिर किया लोगो को बेहाल, पांच दिन में छह डिग्री बढ़ा तापमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो