scriptबालिका वधु की आ रही थी बारात, तभी पुलिस को देख मां हुई बेहोश | The bride's mother became unconscious after seeing the police | Patrika News

बालिका वधु की आ रही थी बारात, तभी पुलिस को देख मां हुई बेहोश

locationहोशंगाबादPublished: Feb 26, 2020 04:14:22 pm

वर पक्ष बोला- बारात का स्वागत करे पुलिस, यह हमें मंजूर नहीं

Bride

दुल्हन

पिपरिया। दो बालिकाओं की बारात आने वाली थी, लेकिन बारातियों के पहुंचने से पहले पुलिस पहुंच गई। बेटी की शादी में यह खलल देख एक बालिका की मां बेहोश हो गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर पक्ष को भी यह खबर मिली कि पुलिस आ गई है तो उन्होंने भी कह दिया कि हमें यह मंजूर नहीं है कि बारात का स्वागत पुलिस करे। इसके बाद शादी कैंसिल हो गई।
इसलिए नहीं हुई शादी
हथवास की दो लड़कियों की शादी एक ही तारीख को करना तय हुआ था। शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। २४ फरवरी को बारात आना थी। दूल्हा बारात लेकर हथवास पहुंचता, इससे पहले पुलिस वाले महिला बाल विकास और प्रशासन के अफसरों के साथ आ पहुंचे। दोनों की शादी नहीं करने की सलाह दी। नहीं मानने पर जेल भेजने की धमकी दी। यह देख और सुनकर एक दुल्हन की मां बेहोश हो गई। तहसीलदार राजेश बोरासी ने बताया कि हथवास में कहार समाज में दो लड़कियों का विवाह परिजनों ने तय कर दिया था। एक की बारात पिपरिया के पचलावरा गांव से और दूसरे की बारात बरेली से २४ फरवरी को हथवास आना थी। दोनों लड़कियां नाबालिग थी। इस कारण उनके परिजनों को बताया गया बाल विवाह करना कानून अपराध है। इसका उल्लंघन करने पर जेल हो सकती है। समझाईश पर लड़की पक्ष के परिजन मान गए। मौके से ही तहसीलदार ने दोनों लड़को के परिजनों को बाल विवाह अधिनियम की जानकारी दी और बारात नहीं लाने निर्देशित किया। बारात लाने पर सीधे एफआइआर दर्ज करने की हिदायत दी। एक लड़की की आयु १६, दूसरी की १६ साल ६ माह है। दोनों पढ़ाई छोड़ चुकी है। महिला बाल विकास अधिकारी चित्रलेखा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार मृगेन्द्र सिंह सहित मंगलवारा पुलिस टीम की उपस्थिति में बाल विवाह नहीं करने पंचनामा तैयार कर परिजनों के हस्ताक्षर लिए गए।
मंडप सहित पूरी हो चुकी थी रस्म
लड़कियों के यहां मंडप बना था और हल्दी की रस्म भी हो चुकी थी। अफसरों ने पहुंचकर परिवार से लड़की की उम्र पूछी तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। उम्र का पता लगाने के लिए स्कूल रिकॉर्ड का सहारा लिया गया जिस में सामने आया कि दोनों नाबालिग थी। समझाइश के बाद लड़कियों के बालिग होने तक शादी टाल दी गई। अब वह १८ साल की होंगी तब शादी की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो